सरकार के आश्वासन के बाद भी नहीं माने छात्र, आज झारखंड विधानसभा का करेंगे घेराव, पूरे राज्य से पहुंच रहे लोग

Jharkhand Protest: झारखंड में JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का आंदोलन अब और तेज हो गया है। सरकार की ओर से कई मांगों पर सहमति और आश्वासन के बावजूद छात्रों ने पीछे हटने से इनकार कर दिया है। रविवार को पांच घंटे से ज्यादा चली बैठक में सरकार ने 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने समेत कई मांगें मानने की बात कही, लेकिन CBI जांच और JSSC-CGL परीक्षा रद्द करने जैसे मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी।

इसके बाद छात्रों ने आज यानी 10 अगस्त सोमवार को विधानसभा महामार्च का ऐलान कर दिया। राज्य के अलग-अलग जिलों से हजारों छात्र रांची पहुंच चुके हैं। प्रशासन ने भी सुरक्षा बढ़ा दी है और इलाके में BNS की धारा 163 लागू कर दी गई है।

Jharkhand Protest

सरकार के आश्वासन के बाद भी आंदोलन जारी

रविवार को सरकार और छात्रों के बीच पांच घंटे से ज्यादा लंबी बैठक हुई। सरकार का दावा है कि उसने आंदोलनकारी छात्रों की करीब 98 फीसदी मांगें मान ली हैं। इसमें 14वीं JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने, ACF परीक्षा रद्द करने, TDPL एजेंसी की परीक्षाओं की जांच और परीक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एक्सपर्ट कमेटी बनाने की बात शामिल है। हालांकि, छात्रों ने इन आश्वासनों को पर्याप्त नहीं माना और आंदोलन जारी रखने का फैसला किया।

ये भी पढे़ं: 'लाठी-गोली से नहीं, बात से हल होगा मसला', CM हेमंत सोरेन का ऐलान, क्या बैठक के बाद मान गए आंदोलनकारी छात्र?

CBI जांच और JSSC-CGL पर फंसा पेच

छात्रों की सबसे बड़ी मांग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी और पेपर लीक की निष्पक्ष CBI जांच है। सरकार की ओर से जांच की बात कही गई है, लेकिन CBI जांच को लेकर सहमति नहीं बन सकी। इसके अलावा छात्र JSSC-CGL परीक्षा को भी रद्द करने की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि सिर्फ 14वीं JPSC परीक्षा रद्द करने से पूरी समस्या का समाधान नहीं होगा। इसी मुद्दे पर रविवार की बातचीत बेनतीजा रही।

राज्य के कोने-कोने से रांची पहुंचे छात्र

आंदोलन के 16वें दिन रविवार सुबह से ही झारखंड के अलग-अलग जिलों से अभ्यर्थियों का रांची पहुंचना शुरू हो गया। पुरानी विधानसभा परिसर और मोरहाबादी मैदान के आसपास छात्रों की भीड़ बढ़ती गई। हालात ऐसे रहे कि पहले से लगाया गया पंडाल भी छोटा पड़ गया और नया मंच तैयार करना पड़ा। मंच पर छह छात्र लगातार बेमियादी भूख हड़ताल पर बैठे हैं। डॉक्टरों की टीम उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है।

JPSC में तीन सदस्यों ने दिया इस्तीफा

रविवार को JPSC में भी बड़ा घटनाक्रम हुआ। आयोग के तीन सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य, डॉ. अनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने तीनों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए। बताया गया कि भर्ती धांधली की जांच कर रही CID ने तीनों को पूछताछ के लिए समन भेजा था। इससे पहले JPSC चेयरमैन एल. खियांग्ते भी 22 जुलाई को इस्तीफा दे चुके हैं।

सोमवार को विधानसभा तक महामार्च

रविवार की बातचीत में सहमति नहीं बनने के बाद छात्रों ने सोमवार सुबह 10 बजे महामार्च निकालने का फैसला किया है। छात्र पुरानी विधानसभा परिसर से नई विधानसभा भवन तक मार्च करेंगे। उनका कहना है कि अब सिर्फ आश्वासन से आंदोलन खत्म नहीं होगा और सरकार को उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस फैसला लेना होगा। छात्रों ने साफ कर दिया है कि जब तक CBI जांच समेत अहम मांगों पर निर्णय नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: Neha Bora Ink Attack: 'हां, मैंने ही फेंकी', नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले शख्स का बड़ा खुलासा,क्यों फेंका?

प्रशासन ने बढ़ाई सुरक्षा, धारा 163 लागू

छात्रों के विधानसभा मार्च के ऐलान के बाद रांची प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। पूरे इलाके में BNS की धारा 163 लागू की गई है। सिटी SP पारस राणा ने कहा कि बड़ी संख्या में छात्रों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों को परेशानी नहीं होगी, लेकिन हिंसा या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+