Jharkhand: राजकीय आदिवासी महाकुंभ मेले का आगाज, पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर समेत कई नेता हुए शामिल
Jharkhand News: रविवार को मेदिनीनगर के दुबियाखाड़ में पलामू के चेरो राजा मेदिनी राय की स्मृति में दो दिवसीय आदिवासी महाकुंभ मेले का उद्घाटन किया गया। इस मेले का आयोजन पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग और राजा मेदिनीराय स्मृति न्यास सह मेला समिति की ओर से किया गया था। मेले का उद्घाटन पूर्व मंत्री सह गढ़वा विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर, मनिका विधायक रामचंद्र सिंह, पलामू के उपायुक्त शशि रंजन, उपविकास आयुक्त रवि आनंद, प्रशिक्षु आईएएस रवि कुमार और मेला समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से किया।

आयोजन ने बताया कि इस मेले का समापन 12 फरवरी को होगा। मेला परिसर में पलामू जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों की तरफ से स्टॉल लगाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इस अवसर पर गढ़वा विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि 1991 से यह मेला आयोजित किया जा रहा है। सालों से आदिवासी लोग इस मेले के माध्यम से अपनी संस्कृति, सभ्यता की पहचान को बढ़ाने का काम कर रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य के प्रथम विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी के प्रयास से यह शुरू किया गया था। आगे झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार की सक्रियता से यह संभव हो पाया है कि यह मेला राजकीय मेले का रूप ले चुका है, जो यह सरकार की उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि पलामू प्रमंडल के लोगों की भावनाओं को तत्कालीन सीएम हेमंत सोरेन ने समझा और आदिवासियों के सपनों को पूरा करने का कार्य किया। उन्होंने आगे कहा कि आगामी वर्षों में राजकीय मेले का परिदृश्य और भी बेहतर किया जायेगा। उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि राजा मेदिनी राय की प्रतिमा शिवाजी मैदान में लगाई जाएगी।
यह भी पढ़ें सीएम चंपई सोरेन ने जनता से किया खुशहाल झारखंड बनने का वादा, कहा- यहां कोई भेदभाव नहीं होगा












Click it and Unblock the Notifications