झारखंडः लड़की को झाड़ी में खींचते हुए ले जाकर 4 लोगों ने किया गैंगरेप, दो समुदायों में तनाव

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज जिले के राजमहला थाना क्षेत्र में ईद की रात एक युवती से चार युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस वारदात के चलते राजमहल में दो समुदायों में तनाव बढ़ गया है। दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार की सुबह लोग सड़क पर उतर गए। साथ ही एक युवक को बंधक भी बना लिया। राजमहल थाना क्षेत्र के नवाबडेरी में सड़क को जाम कर दिया है। सड़क पर लोगों ने आगजनी भी। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र के डीआइजी, साहिबगंज के डीसी वरुण रंजन और एसपी अनुरंजन क्रिस्पोट्टा भी राजमहल पहुंचे।

लड़की के साथ 4 लोगों ने किया गैंगरेप

लड़की के साथ 4 लोगों ने किया गैंगरेप

पीड़िता के परिवार को भरोसा दिलाया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोमवार की देर शाम को राजमहल थाना क्षेत्र के पास देर शाम एक नाबालिग किशोरी के साथ अन्य समुदाय के चार युवकों ने गैंगरेप किया। इसके बाद मंगलवार की सुबह मामला प्रकाश में आने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क एनएच 80 को नौगच्छी के सामने जाम कर दिया।

सोमवार को लड़की के साथ किया गैंगरेप

सोमवार को लड़की के साथ किया गैंगरेप

पीड़िता से प्राप्त जानकारी के मुताबिक उसे शाम के समय तीन युवक जो पूर्व से वहां मौजूद थे, ने खींचकर बांस की झाड़ी में ले जाकर बारी बारी से दुष्कर्म किया। रात के समय वह डर से किसी को कुछ नही बताई। सुबह जब उसके माता-पिता दियारा से लौटे तब उसने रोते-रोते यह बात बताई। इसके बाद नौगच्छी ग्राम के लोगों को उसके माता पिता ने यह बात बताई। दुष्कर्म की बात सुनते ही ग्रामीण आक्रोशित होकर भारी संख्या में सड़क पर उतर आए और मुख्य सड़क को जाम कर दिया।

घटना को लेकर लोगों में गुस्सा

घटना को लेकर लोगों में गुस्सा

ग्रामीणों ने इसके बाद नवाबडेरी क्षेत्र के एक आरोपी को धर दबोचा तथा पुलिस को इस संदर्भ में जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ कर्ण सत्यार्थी, एसडीपीओ कृष्ण कुमार महतो, पुलिस निरीक्षक रामसागर तिवारी, थानाप्रभारी चिरंजीत प्रसाद घटना स्थल पहुंचे। पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किसपोट्टा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए राधानगर, तालझारी थाना को भी घटनास्थल पहुंचने का आदेश दिया। एसडीओ के मामले के प्रति किसी भी प्रकार की नरमी ना दिखाने एवं उचित न्याय दिलाने की बात कही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+