पिता ने 3 साल और 5 साल के बेटों को कमरे में बंद कर लगा दी आग, एक की हो गई मौत

साहेबगंज। झारखंड के साहेबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के लालबन गांव में दिल दहला देने वाला घटना सामने आया है, जहां घरेलू विवाद के चलते पिता ने दो मासूम बेटों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान एक बेटे की मौत हो गई जबकि दूसरा बेटा गंभीर रूप से झुलस गया। आरोपित पिता ने बेटों को घर में बंद कर रसोई गैस सिलेंडर की पाइप खोलकर आग लगा दी, जिसमें तीन साल के बेटे की मौत हो गई। वहीं दूसरे बेटे का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने आरोपित पिता अनुज कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया।

jharkhand sahebganj father tried to kill his children

घर से आग की लपटों को देखकर गांव वाले मदद के लिए आए और दरवाजा तोड़कर दोनों बच्चों को बाहर निकाला। दोनों बच्चों को राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को रेफर कर दिया। दूसरे अस्पताल जाने के दौरान तीन वर्षीय मनीष की रास्ते में ही मौत हो गई। वहीं पास साल के तन्मय का इलाज साहेबगंज स्थित एक अस्पताल में चल रहा है।

घटना की सूचना तीनपहाड़ थाने की पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंचकर मामले की छानबीन की। आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित की पत्नी सुगंधा कुमारी ने आरोप लगाया कि आरोपी ने सुबह उठने के बाद दोनों बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया, फिर रसोई गैस की पाइप खोलकर आग लगा दी। बच्चों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर वह दरवाजा खोलने का प्रयास करने लगी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला।

इस दौरान आसपास के लोग वहां पहुंचे और दोनों बच्चों को कमरे से बाहर निकाला। पत्नी ने आरोप लगाया कि अगर आसपास के लोग नहीं पहुंचते, तो पति उसे भी जलाकर मार डालता। तीनपहाड़ थानाप्रभारी परशुराम पासवान ने बताया कि पत्नी की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर पति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मामले की शुरुआती छानबीन में इस घटना के पीछे घरेलू विवाद कारण प्रतित हो रहा है। हालांकि ग्रामीणों ने घटना की वजह आर्थिक तंगी होने की भी आशंका जाहिर की है। उधर, आरोपी ने पत्नी के आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि गैस सिलेंडर की पाइप लीक होने से यह घटना घटी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+