झारखंड में सामने आए H3N2 इन्फ्लुएंजा के पहले 2 मामले
झारखंड में भी H3N2 इन्फ्लुएंजा ने अपनी दस्तक दे दी है। यहां H3N2 इन्फ्लुएंजा के दो नए मामले सामने आए हैं। दोनों मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा हैा।

झारखंड में H3N2 का पहले दो मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभााग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि H3N2 इन्फ्लुएंजा के दो मामले सामने आए हैं। इसके अलावा कोरोना के 5 नए मामले भी प्रदेश में सामने आए हैं। ईस्ट सिंगभूम जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर जूझर मांझी ने बताया कि 68 वर्षीय महिला, जिसे सर्दी और बुखार के लक्षण थे, उनका H3N2 टेस्ट पॉजिटिव आया है। फिलहाल उन्हें जमशेदपुर के टाटा हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। मरीज ने हाल फिलहाल में कोई यात्रा भी नहीं की है। इससे पहले शनिवार को 4 साल के बच्चे का भी H3N2 टेस्ट पॉजिटिव आया था, जिसे रांची स्थित रानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चे को निमोनिया के लक्षण के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रदेश में कोरोना के 5 नए मामले सामने आने के बाद कुल कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 10 पहुंच गई है।
शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो कोविड बुलेटिन जारी किया गया था, उसके अनुसार वेस्ट सिंगभूम जिले में कोरोना के 2 नए मामले सामने आए हैं, जबकि रांची में कोरोना के दो मामले सामने आए हैं, वहीं देवघर में कोरोना का एक मामला सामने आया है। झारखंड में कोरोना के कुल मामलों की बात करें तो 442589 मामले सामने आ चुके हैं जबकि इसमे से 437247 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना से 5332 लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 926 सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए हैं। वहीं कुछ डॉक्टरों का कहना है कि अगर टेस्टिंग को बढ़ाया जाए तो कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications