झारखंड की सियासत में चली ED की गर्म हवा! हेमंत सोरेन ने बुलाई बैठक, बोले- नहीं दूंगा इस्तीफा
झारखंड की सियासत में मची उथल-पुथल को सीएम हेमंत सोरेन ने बुधवार को अपने बयान के साथ शांत कर दिया। सोरेन ने सत्तारूढ़ दलों के विधायकों के साथ बैठक बुलाई। इस बैठक में 43 विधायक मौजूद हुए। बैठक में सोरेन ने साफ किया कि सीएम पद से इस्तीफा नहीं देंगे।
रांची स्थित सोरेन के आवास पर शाम साढ़े चार बजे शुरू हुई जेएमएम विधायकों की बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से सांसद महुआ माजी मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि उन्होंने ईडी द्वारा भेजे गए 7वें समन का जवाब दे दिया है।

बीजेपी पर निशाना साधते हुए माजी ने कहा कि जब से हेमंत सोरेन ने सरकार बनाई है। वे (बीजेपी) सरकार को बर्खास्त करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा है कि वह(हेमंत सोरेन) लड़ने के लिए तैयार हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि वह (हेमंत सोरेन) झारखंड के सीएम बने रहेंगे। बीजेपी द्वारा बनाई गई तनावपूर्ण स्थिति सब एक धोखा थी।
जानें क्या है जेएमएम का पक्ष?
- वहीं, झारखंड विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफे पर जेएमएम नेता सरफराज अहमद ने कहा कि मैंने अपनी मर्जी से ऐसा किया। पार्टी की जरूरत थी, इसलिए मैंने ऐसा किया...कोई डील नहीं।
- जेएमएम के प्रवक्ता और महासचिव विनोद पांडे का कहना है कि झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ईडी के आखिरी समन पर अपना जवाब दे दिया है। कोई प्लान बी या प्लान सी नहीं है।
- झारखंड कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का कहना है कि हम हेमंत सोरेन के साथ हैं। वह 25 साल तक सीएम रहेंगे। भाभी जी सुरक्षित हैं।
- कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव का कहना है कि बैठक में 43 विधायक थे और जो बात सामने आई है वो ये कि आज भी हेमंत सोरेन सीएम हैं और आने वाले दिनों में भी वो ही सीएम रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications