झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा में जीता विश्वासमत

रांची, 5 सितंबर: झारखंड में जारी सियासी उलटफेर के बीच आज सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया है। आपको बता दें कि झारखंड की राजनीति में हलचल उस वक्त शुरू हुई, जब लाभ का पद मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से राज्यपाल रमेश बैंस को चिट्ठी लिखने की खबरें मीडिया में आईं। हालांकि चुनाव आयोग ने अपने फैसले को अभी तक आधिकारिक नहीं किया है। इस हलचल के बीच सीएम हेमंत सोरेन ने यूपीए के विधायकों की बैठक भी की। पढ़िए, झारखंड की राजनीतिक हलचल से जुड़े सभी लाइव अपडेट।

hemant soren

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Sep 05, 2022, 2:02 PM IST

स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने सभा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया
Sep 05, 2022, 2:01 PM IST

हेमंत सोरेन सरकार ने विधानसभा में 48-0 से जीता विश्वास मत
Sep 05, 2022, 1:32 PM IST

हमारी सरकार के सामने बाधाएं पेश की जा रही हैं, हमारे तीन विधायक बंगाल में हैं- सीएम हेमंत सोरेन
Sep 05, 2022, 1:29 PM IST

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने विधानसभा में जीता विश्वासमत
Sep 05, 2022, 12:46 PM IST

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विधानसभा में पेश किया विश्वास मत प्रस्ताव
Sep 05, 2022, 11:22 AM IST

यूपीए के विधायकों के साथ झारखंड विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सदन में पेश करेंगे विश्वास मत का प्रस्ताव
Sep 05, 2022, 10:35 AM IST

विश्वास मत के बाद ओबीसी आरक्षण और डोमिसाइल पॉलिसी संबंधी अहम बिल विधानसभा में पेश कर सकते हैं सीएम हेमंत सोरेन
Sep 05, 2022, 10:33 AM IST

झारखंड विधानसभा में विशेष सत्र के दौरान विश्वास मत के बाद अपनी सरकार को अस्थिर करने की कोशिश को लेकर बयान जारी कर सकते हैं सीएम हेमंत सोरेन
Sep 05, 2022, 10:32 AM IST

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के पास झारखंड मुक्ति मोर्चा के 30, कांग्रेस के 18 और आरजेडी के एक विधायक का समर्थन
Sep 05, 2022, 10:30 AM IST

विश्वास मत के दौरान शक्ति प्रदर्शन की तैयारी में हेमंत सोरेन, 82 सदस्यों वाली झारखंड विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन के पास 49 विधायकों का समर्थन
Sep 05, 2022, 10:28 AM IST

राजनीतिक हलचल के बीच झारखंड यूपीए के 32 विधायकों को 30 अगस्त को छत्तीसगढ़ के रायपुर में रिजॉर्ट में ठहराया गया, विश्वास मत से पहले रांची लौटे सभी विधायक
Sep 05, 2022, 10:27 AM IST

सीएम हेमंत सोरेन की सदस्यता पर संकट के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं का आरोप- विधायकों को खरीदने की कोशिश में जुटी है भारतीय जनता पार्टी
Sep 05, 2022, 10:18 AM IST

झारखंड में जारी राजनीतिक हलचल के बीच आज विधानसभा में विश्वास मत का प्रस्ताव लाएंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Sep 01, 2022, 4:11 PM IST

झारखंड: UPA प्रतिनिधिमंडल के सदस्य झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से मिलने राज भवन पहुंचे।
Sep 01, 2022, 2:25 PM IST

सूत्रों के मुताबिक, सीएम हेंमत सोरेन आज दे सकते हैं इस्तीफा, फिर से सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।
Sep 01, 2022, 2:24 PM IST

झारखंड : यूपीए प्रतिनिधिमंडल आज शाम 4 बजे झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस से मुलाकात करेगा।
Aug 31, 2022, 8:12 AM IST

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी आज रायपुर पहुंच सकते हैं।
Aug 31, 2022, 3:16 AM IST

मेफेयर रिसॉर्ट में झारखंड के 41 मंत्री- विधायकों से सीएम भूपेश बघेल ने मुलाकात की। नेताओं के बीच झारखंड के सियासी घटनाक्रम को लेकर चर्चा हुई।
Aug 30, 2022, 10:32 PM IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मेफेयर रिसॉर्ट पहुंचे। मेफेयर रिसॉर्ट में झारखंड के UPA के विधायक ठहरे हुए हैं।
Aug 30, 2022, 7:33 PM IST

रांची से रायपुर पहुंचे यूपीए विधायकों को आज सीएम भूपेश बघेल की ओर से रात्रिभोज पर आमंत्रित किया गया है, सीएम बघेल रात 8.30 पर डिनर में शामिल होंगे।
Aug 30, 2022, 7:03 PM IST

मेफेयर रिसॉर्ट में सभी 47 कमरों को भी बुक किया गया है और शाम 7 बजे सभी विधायक रिसॉर्ट पहुंच जाएंगे।
Aug 30, 2022, 7:03 PM IST

सभी विधायक रायपुर के मेफेयर रिसॉर्ट में रुकेंगे, रिसॉर्ट के बाहर पुलिस की तैनाती का आदेश दिया गया है।
Aug 30, 2022, 7:03 PM IST

झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के 32 एमएलए रायपुर पहुंच गए हैं।
Aug 30, 2022, 4:50 PM IST

कोई अप्रत्याशित घटना नहीं घटने वाली है। हम हर चीज के लिए तैयार हैं, स्थिति हमारे नियंत्रण में है। मैं आपको बता दूंगा कि अगर मैं भी विधायकों के साथ जाऊंगा: हेमंत सोरेन
Aug 30, 2022, 4:18 PM IST

इससे पहले झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के 32 विधायकों समेत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन के 35 नेता मुख्यमंत्री आवास पहुंच चुके थे। इनमें झामुमो के 19, कांग्रेस के 12 और राष्ट्रीय जनता दल के 1 विधायक शामिल है।
Aug 30, 2022, 4:16 PM IST

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी उनके साथ दिखे, हालांकि, वह रायपुर नहीं जाएंगे।
Aug 30, 2022, 4:15 PM IST

झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के 32 विधायकों समेत यूपीए के 35 नेता कांके रोड स्थित सीएमओ से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गये हैं।मुख्यमंत्री सहित सभी विधायक एक बस में सवार होकर गये हैं।
Aug 28, 2022, 8:29 AM IST

झारखंड: खूंटी जिले से विधायकों के रांची लौटने के बाद कांग्रेस विधायक दल की हुई बैठक।
Aug 28, 2022, 8:28 AM IST

हमारी राज्य सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची गई। देश भर में चुनी हुई सरकारों को अस्थिर किया जा रहा है। अब यह एक आदर्श बन गया है। कांग्रेस इसके खिलाफ मजबूती से खड़ी है और सरकार में कोई संकट नहीं है: राज्य मंत्री बन्ना गुप्ता, झारखंड
Aug 28, 2022, 8:26 AM IST

पिछले दिनों से जो गतिविधियां चल रही हैं, प्रदेश की सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है: अविनाश पांडे, महासचिव एवं प्रभारी, झारखंड कांग्रेस, रांची
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+