Jharkhand: चाईबासा में नक्सली तलाशी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट, सीआरपीएफ का एक जवान घायल
Jharkhand: झारखंड के चाईबासा में एक आईईडी विस्फोट की घटना सामने आ रही है। खबर के मुताबित ये घटना चाईबासा के जराइकेला इलाके में घटित हुई है। मंगलवार को नक्सलियों के साथ एक मुठभेड़ में CRPF का एक जवान भी घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक,यहां एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक सब-इंस्पेक्टर घायल हो गया। सब-इंस्पेक्टर की हालत स्थिर है और उन्हें इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा है।

चाईबासा पुलिस ने कहा, "घायल जवानों को इलाज के लिए रांची ले जाया जा रहा है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है। पुलिस और सीआरपीएफ के एक संयुक्त अभियान के दौरान नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के बाद यह विस्फोट हुआ। यह घटना तब हुई जब सुबह-सुबह चाईबासा, पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान तलाशी ली जा रही थी पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल से दो इंसास राइफलें बरामद की गईं।"
Jharkhand News: इससे पहले भी हुआ था आईईडी विस्फोट
इससे पहले भी मार्च में झारखंड के चाईबासा में एक संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों द्वारा आईईडी विस्फोट हुआ था। इस विस्फोट में एक सहायक कमांडेंट समेत सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए थे। उस दौरान एसपी चाईबासा ने कहा था कि यहां पर ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन के दौरान एक आईईडी विस्फोट हुआ था जिसमें सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications