Jharkhand News: प. सिंहभूमि के सरांडा में नक्सलियों का हमला, SI समेत CRPF के दो जवान घायल

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा में छोटानागरा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत मारंगपोंगा के जंगली पहाड़ी क्षेत्र में शनिवार, 22 मार्च को एक आईईडी विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के दो जवान घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक आईडी विस्फोट से सीआरपीएफ 193 बटालियन के दो जवान गंभीर रुप से घायल हो गए हैं जिन्हें रांची ले जाया जा रहा है। घायल कर्मियों की पहचान सब-इंस्पेक्टर सुनील कुमार मंडल और हेड कांस्टेबल पार्थ प्रतिम डे के रूप में हुई है।

Jharkhand-news

चाईबासा पुलिस ने कहा, "छोटानागरा पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत मारंगपोंगा के वन क्षेत्र में एक आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ की 193वीं बटालियन के एक सब-इंस्पेक्टर सहित दो सुरक्षाकर्मी घायल हो गए।" उन्होंने कहा कि घटना की आगे की जांच जारी है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

Jharkhand News: इससे पहले भी हुआ ब्लास्ट

इस घटना के ठीक चार दिन पहले भी सारंडा के जंगल में आईईडी ब्लास्ट हुआ था जिसमें सीआरपीएफ 134 बटालियन के एसआई सुबोध कुमार घायल हो गए थे। इनको हेलीकॉप्टर से एयरलिफ्ट कर रांची लाया गया था।

बता दें कि सारंडा वन क्षेत्र में काफी संख्या में नक्सली सक्रिय हैं। उन्होंने घने जंगलों में जगह-जगह आईईडी जैसे विस्फोटक तत्व बिछा कर रखा है। इस पैर पड़ते ही या हल्का प्रेशर बनते ही विस्फोट हो जाता है इनमें अब तक कई जवानों की जान जा चुकी है। सारंडा का पूरा जंगल और पहाड़ी एक नक्सल प्रभावित क्षेत्र है और यहां कई बड़ी-छोटी नक्सली गतिविधियां होती रहती हैं। बीते सोमवार को भी सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन में 10 किलो का IED बरामद किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+