Jharkhand News: बोकारो एनकाउंटर में कोबरा कमांडो की बड़ी कामयाबी, एक करोड़ के इनामी नक्सली समेत 8 ढेर
Jharkhand News: झारखंड के बोकारो ज़िले में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई, जिसमें आठ नक्सली मारे गए। यह मुठभेड़ बोकारो के लालपनिया थाना क्षेत्र स्थित लुगु पहाड़ियों में हुई।
सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता मिली। सीआरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, मुठभेड़ के बाद आठ माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ अब समाप्त हो चुकी है और किसी भी सुरक्षाकर्मी के घायल होने की खबर नहीं है। न्युज एजेंसी ANI के मुताबिक झारखंड पुलिस के महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता ने पुष्टि की कि मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपये का इनामी माओवादी विवेक भी शामिल है। इस अभियान को राज्य के लिए एक बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

कुल आठ माओवादियों के शव बरामद किए हैं: CRPF
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक CRPF ने बताया कि जवानों ने कुल आठ माओवादियों के शव बरामद किए हैं। एक एके सीरीज राइफल, एक एसएलआर, तीन इंसास राइफल, एक पिस्तौल और आठ देशी भरमार राइफलें बरामद की गई हैं। जवानों को किसी तरह की चोट की खबर नहीं है। गोलीबारी बंद हो गई है और तलाशी अभियान जारी है।
12 अप्रैल को आईईडी विस्फोट में हुआ था बड़ा हादसा
12 अप्रैल को झारखंड के चाईबासा ज़िले में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी विस्फोट में एक बड़ा हादसा हुआ। इस विस्फोट में झारखंड जगुआर के एक जवान ने शहादत दी, जबकि सीआरपीएफ का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। रांची के डीआईजी-सह-एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने जानकारी दी कि शहीद जवान झारखंड जगुआर से था और घायल सीआरपीएफ जवान का इलाज जारी है।
आपको बता दे कि इससे पहले, झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के जराईकेला इलाके में भी एक नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट हुआ था, जिसमें सीआरपीएफ के दो जवान घायल हो गए थे। घटना जराईकेला थाना क्षेत्र में हुई और घायल जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया, जहां उनका बेहतर इलाज कराया जा रहा है। लगातार हो रही इन घटनाओं से यह साफ है कि नक्सली अब भी कई इलाकों में सक्रिय हैं।












Click it and Unblock the Notifications