'केंद्र और भाजपा सोरेन सरकार गिराने की साजिश रच रही है', ED को लेकर JMM ने साधा निशाना

Hemant Soren News: आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव लैंड फॉर जॉब यानी नौकरी के बदले जमीन घोटाला में पूछताछ के बाद पटना ईडी कार्यालय से रवाना हो गए, तो दूसरी तरफ दिल्ली में ईडी अधिकारी झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर मौजूद हैं।

इससे पहले ईडी ने झारखंड सीएम को पत्र लिखकर कहा था कि वह 29 या 31 जनवरी को पूछताछ के लिए तारीख बताएं, अन्यथा कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में एजेंसी खुद पूछताछ के लिए उनके पास जाएगी। सीएम ने सोमवार को ईडी को 31 जनवरी को पूछताछ के लिए समय दिया है।

Hemant Soren

JMM पार्टी ने साधा केंद्र पर निशाना

वहीं अब इस पूरे मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने बयान जारी कर कहा कि जब से झारखंड में आदिवासी युवा हेमंत सोरेन के कुशल नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनी है, तब से केंद्र सरकार और भाजपा सरकार गिराने की साजिश रच रही है। तमाम राजनीतिक कोशिशों के बाद अब केंद्र और भाजपा संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर रहे हैं।

सुप्रियो भट्टाचार्य ने बोला हमला

जेएमएम महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि सीएम निजी काम से दिल्ली गए हैं और वह वापस भी आएंगे। उन्हें 31 जनवरी को बुलाया गया है। हम 31 जनवरी के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "आपने हमसे जगह बताने को कहा था और समय, और हमने आपको बताया था कि जगह कांके रोड पर सीएम का आवास होगा और समय दोपहर 1 बजे होगा। फिर सारा भ्रम कौन पैदा कर रहा है? जिस तरह से राजनीतिक स्थिति प्रस्तुत की जा रही है वह लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।"

इससे पहले जेएमएम सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि झारखंड के सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए ईडी को 31 जनवरी का समय दिया है। ईडी को उनकी उपलब्धता की सूचना देते हुए एक मेल भेजा गया था। 27 जनवरी को ईडी ने सीएम को पत्र लिखकर मामले के संबंध में पूछताछ के लिए 29 या 31 जनवरी की तारीख मांगी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+