Jharkhand: सीएम हाउस में जुटे JMM के कई विधायक, आगे की रणनीति पर हुई चर्चा

Jharkhand: झारखंड में ईडी की कार्रवाई ने राजनीतिक हलचलों को तेज कर दिया है। सोमवार को राज्य की सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) विधायकों की बैठक हुई। पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सीएम हेमंत सोरेन के रणनीतिकार इस बैठक में शामिल हुए। सभी नेताओं ने आने वाले दिनों में उत्पन्न परिस्थितियों से निपटने को लेकर रणनीति बनाई।

jharkhand news.

झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेताओं की ओर से दावा किया गया है कि वह हेमंत सोरेन के संपर्क में है। हेमंत सोरेन कहीं गए नहीं, 31 जनवरी को उन्होंने ईडी अफसरों को अपने आवास पर बुलाया गया है।वह ईडी के सवालों का जवाब देंगे। हालांकि जेएमएम नेता अभी यह नहीं बता रहे है कि सीएम हेमंत सोरेन अभी कहां हैं।

जेएमएम विधायकों की बैठक में मंत्री मिथिलेश ठाकुर, चंपई सोरेन, बैजनाथ राम और कई अन्य एमएलए पहुंचे। कांग्रेस की तरफ से पार्टी के सभी विधायकों को रांची बुलाया गया है। इस बैठक में ताजा सियासी हालाक से निपटने पर चर्चा हुई। हालांकि फिलहाल झारखंड मुक्ति मोर्चा नेताओं की तरफ से किसी तरह की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय ने कहा कि ईडी की तरफ हेमंत सोरेन से 31 जनवरी तक का समय पूछताछ के लिए बताने के लिए कहा गया था, किन्तु इस तरह की कार्रवाई जंगलराज का परिचायक है। झामुमों प्रवक्ता ने सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की आशंका जताते हुए आगे कहा कि संविधान और कानून व्यवस्था को बंधक बना लिया गया है।

यह भी पढ़ें Ranchi News: ईडी के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा का विरोध जारी, कार्यकर्ताओं ने राजभवन के सामने किया प्रदर्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+