jharkhand Chunav Result Winner Loser List: झारखंड की 14 सीटों पर कौन जीता, कौन हारा.. एक क्लिक में जानें
Jharkhand Lok Sabha Chunav 2024 Result Winner Loser List: लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गये। अपनी विविध आदिवासी संस्कृति, औद्योगिक ताकत और ग्रामीण आकर्षण के लिए जाना जाने वाला झारखंड भारत के राजनीतिक परिदृश्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
झारखंड में लोकसभा की 14 सीटे हैं, जिनमें से बीजेपी के हिस्से में आठ सीटें आने की संभावना है। बीजेपी फिलहाल 2 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है, जबकि 6 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने गोड्डा से जीत हासिल कर ली है और केन्द्रीय मंत्री निशिकांत दूबे ने कांग्रेस के प्रदीव यादव को हरा दिया है। वहीं, पलामू से विष्णु दयाल राम 2 लाख 88 हजार 807 वोटों से जीत चुके हैं। फिलहाल बीजेपी चतरा, कोडरमा, धनबाद, रांची, जमशेदपुर और हजारीबाग से आगे चल रही है और इन जगहों पर बीजेपी उम्मीदवारों का जीतना करीब करीब तय है।
वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के हिस्से में भी 6 सीटें जाते दिखाई दे रही है। जेएमएम ने 3 सीटों पर जीत हासिल कर ली है, जबकि 3 सीटों पर आगे चल रही है। JMM के जोबा माझी ने सिंहभूमि में बीजेपी उम्मीदवार गीता कोरा को 1 लाख 68 हजार 402 वोटों से हरा दिया है। वहीं, JMM अभी राजमहल और दुमका सीट से आगे चल रही है। ऐसी उम्मीद है, कि इन दोनों सीटों पर JMM जीत हासिल कर लेगी।
वहीं, कांग्रेस इस वक्त 2 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि दो सीटों पर उसे जीत मिल चुकी है। कांग्रेस इस वक्त खुंती सीट और लोहरदगा सीट से आगे चल रही है। और संभावना है, कि खुंती से काली चरण मुंडा और लोहरदगा से सुखदेव भगत जीत की तरफ बढ़ चुके हैं।
वहीं, AJSU Party - AJSUP को एक सीट पर जीत मिलती दिखाई दे रही है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, चंद्र प्रकाश चौधरी करीब 81 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications