लोहरदगाः सीएए और एनआरसी के समर्थन में जुलूस के दौरान हिंसक झड़प, शहर में उठ रहा धुंए का गुबार

लोहरदगा। झारखंड के लोहरदगा जिले में सीएए और एनआरसी के विरोध प्रदर्शन के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। शहर के अमलाटोली इलाके में दो गुटों में जमकर झड़प हो गई। इस दौरान लोगों ने पत्थर और पेट्रोल बम का भी इस्तेमाल किया है। वहीं कई वाहनों में भी आग लगा दी गई है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक यहां एनआरसी के समर्थन में जुलूस निकाला गया था।

Recommended Video

    CAA के Support में Lohardaga में बवाल, धारा 144 लागू, School-College 2 दिन के लिए बंद|Oneindia Hindi
    शहर में धारा 144 लागू

    शहर में धारा 144 लागू

    इस दौरान विवाद शुरू हो गया जो बाद में हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस का भी इस्तेमाल किया। हालांकि अभी भी यहां स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है। झड़प के दौरान कई घर, दुकान और वाहनों में आगजनी की गई है। इलाके में एहतियातन धारा 144 लगा दी गई है।

    पुलिस और जुलूस में शामिल लोगों को बनाया गया निशाना

    पुलिस और जुलूस में शामिल लोगों को बनाया गया निशाना

    इस झड़प में कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। वहीं कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। कर्फ्यू लागू होने के बावजूद भी उपद्रवी हमला कर रहे हैं। जिन जगहों पर पुलिस मौजूद नहीं है। वहां उपद्रवी दुकानों में लूटपाट कर रहे हैं। सड़क पर पूरी तरह से अफरा-तफीर का माहौल बना हुआ है। हमलावरों ने एसपी प्रियदर्शी आलोक को भी निशाना बनाया। घटना के बाद एसडीओ ज्योति कुमारी झा ने कर्फ्यू लगाने की घोषणा कर दी है।

    दुकानों और घरों में आगजनी

    दुकानों और घरों में आगजनी

    बता दें कि लोहरदगा में कई हिन्दू संगठनों ने सीएए के समर्थन में जुलूस निकाला था। जुलूस शांतिपूर्ण चल रहा था। सुरक्षा का चाक-चौबंद भी अच्छा किया गया था। इसी दौरान उपद्रवियों ने माहौल खराब कर दिया। अचानक से मस्जिद की तरफ से जुलूस में शामिल लोगों पर पथराव शुरू हो गया। पुलिस को भी निशाना बनाया गया। पत्थरबाजी की घटना के बाद पुलिस ने लोगों से शांति की अपील की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+