अवैध संबंधः चाची के साथ शारीरिक संबंध बनाना चाहता था भतीजा, मना करने पर मार डाला
लातेहार। झारखंड के लातेहार में से रिश्तों को शर्मसार करने और दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक भतीजे ने अपनी चाची की गला रेतकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपित अपनी चाची के साथ अवैध संबंध स्थापित करना चाहता था। लेकिन महिला ने इसका विरोध किया तो उसने महिला को जान से मार दिया। पुलिस ने आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

चाची के साथ संबंध बनाना चाहता था आरोपित भतीजा
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह घटना लातेहार जिले के सदर थाना क्षेत्र के सासंग गांव की है। मृत महिला मांगो देवी का पति केशो भुइयां किसी काम के चलते घर से बाहर गया हुआ था। जिसके बाद उसकी पत्नी घर पर अकेली थी। इसी मौके का फायदा देख भतीजा कला भुइयां घर में घुस गया और अपनी चाची के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने लगा।

भतीजे ने चाची को उतारा मौत के घाट
युवक की इस नापाक हरकत का विरोध जब महिला ने किया तो भतीजे ने गुस्से में आकर अपनी चाची की गला रेतकर हत्या कर दी। महिला की हत्या के बारे में जब स्थानीय लोगों को पता चला तो उन्होंने पुलिस में सूचना दी। जिसके बाद घटना स्थल पर पुलिस ने पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार
साथ ही पुलिस ने आरोपी कला भुइयां को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वीरेंद्र राम व पुलिस निरीक्षक सह थानेदार अमित कुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव को उसके परिजनों को शव सौंप दिया है।












Click it and Unblock the Notifications