Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन को ईडी का समन मिलने से भड़के समर्थक, झामुमो ने निकाला मशाल जुलूस
Jharkhand: झारखंड के कथित जमीन घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय 10वें समन भेजे जाने के बाद झामुमो कार्यकर्ता राज्यव्यापी मशाल जुलूस निकाली। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेजे गए समन के विरोध में सड़क पर उतर आए हैं। उनका कहना हैं कि ईडी और केंद्र सरकार मुख्यमंत्री को प्रताड़ित कर रही है और विकास कार्यों में बाधा डाल रही है। ज्ञात हो कि केंद्रीय एजेंसी ने मुख्यमंत्री को 29-31 जनवरी के बीच पेश होने को कहा है।

प्रवर्तन निदेशालय और केंद्र सरकार के खिलाफ जेएमएम कार्यकर्ता रोड पर उतरे और दुमका के सभी प्रतिष्ठानों को बंद करा दिया। कार्यकर्ताओं ने शहर के प्रमुख चौक पर धरना देकर ईडी और केंद्र सरकार के विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रवक्ता मनोज पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार, भारतीय जनता पार्टी और उसके इशारे पर कार्रवाई कर रहे प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ राज्य भर के गांव-गांव में आंदोलन शुरू किया जाएगा और भाजपा नेताओं को जनता गांव और कस्बे में घुसने नहीं देगी।
मनोज पांडे ने कहा कि आदिवासी मुख्यमंत्री को परेशान कर रही ईडी मनोज पांडे ने ईडी द्वारा सीएम हेमंत सोरेन को दिए गए 10वें समन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि झारखंड की जनता समझती है कि इस समन का मतलब क्या है। एक आदिवासी युवा मुख्यमंत्री की लोकप्रियता से घबराकर केंद्र के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय कार्रवाई कर रहा है।
यह भी पढ़ें झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने स्वतंत्रता सेनानियों, आश्रितों का किया सम्मान












Click it and Unblock the Notifications