झारखंड अवैध खनन: CM हेमंत सोरेन के सहयोगी से 11.88 करोड़ जब्त, 37 बैंक खातों को ED ने खंगाला
झारखंड अवैध खनन: CM हेमंत सोरेन के सहयोगी से 11.88 करोड़ जब्त, 37 बैंक खातों को ED ने खंगाला
नई दिल्ली, 15 जुलाई: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जानकारी दी है कि झारखंड में कथित अवैध खनन की मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के राजनीतिक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा और अन्य के बैंक खातों में से 11.88 करोड़ नकद जब्त किए हैं। यह कार्रवाई 8 जुलाई को झारखंड के साहिबगंज, बरहेट, राजमहल, मिर्जा चौकी और बरहरवा में कम से कम 19 स्थानों पर छापेमारी के बाद हुई है। उस दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 5.34 करोड़ नकदी और कुछ दस्तावेज बरामद की थी।

Recommended Video
ईडी ने कहा, पंकज मिश्रा, दाहू यादव और उनके सहयोगियों के 37 बैंक खातों में 11.88 करोड़ रुपये की नकदी अवैध खनन मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत जब्त की गई है।" पांच स्टोन क्रशर जो अवैध रूप से संचालित किए जा रहे थे, जिसको सील कर दिया गया है।
ईडी ने कहा, "अलग-अलग व्यक्तियों के बयान, डिजिटल सबूत और दस्तावेजों सहित जांच के दौरान मिले सबूतों से पता चला है कि जब्त की गई नकदी, बैंक बैलेंस वन क्षेत्र सहित साहिबगंज क्षेत्र में बड़े पैमाने पर किए जा रहे अवैध खनन से प्राप्त हुआ है।
ईडी ने कहा कि इन छापेमारी के बाद कथित अवैध खनन से कमाने वाली 100 करोड़ की आय का भी पता चला है। ईडी ने मई में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल, उनके व्यवसायी पति और अन्य के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत छापा मारा था।
2000 बैच की अधिकारी पूजा सिंघल, जो झारखंड खनन सचिव का प्रभार संभाल रही थीं, को ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया था। उनके और उनके पति से जुड़े एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) सुमन कुमार को भी एजेंसी ने गिरफ्तार किया था और उस समय कुल 19.76 करोड़ की नकदी जब्त की गई थी। एजेंसी ने उनके और अन्य के खिलाफ इस महीने रांची की विशेष पीएमएलए अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया था।












Click it and Unblock the Notifications