झारखंडः 18 मार्च से चलेगा मास्क चेकिंग अभियान, बाहर निकलने से पहले जरूर पहनें मास्क
रांची। कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए झारखंड के सभी जिलों में मास्क अभियान चलाया जाएगा। 18 मार्च से यह अभियान शुरू होगा। इसलिए अगर घर से बाहर निकल रहे हैं तो मास्क जरूर लगाएं वरना कार्रवाई हो सकती है। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के सचिव केके सोन ने प्रदेश के सभी डीसी को पत्र लिखा है।

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार ने सख्त कदम उठाये हैं। हमेशा सोशल डिस्टोंसिंग सहित मास्क पहनने और हाथों को सैनिटाइज करने को कहा जाता है। लेकिन पिछले कुछ समय से लोग इन नियमों का पालन करने में कोताही बरत रहे हैं। यही वजह है कि झारखंड में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हुई है।
इसकी रोकथाम और आगामी पर्व-त्योहार को ध्यान में रखकर 18 मार्च के कोविड समुचित व्यवहार संबंधित जागरूकता अभियान के तहत मास्क चेकिंग होगा। इस दौरान अगर कोई बिना मास्क पहने पकड़े जायेंगे तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य सचिव केके सोन ने राज्य के सभी जिले के जीसी से मास्क चेकिंग अभियान की रिपोर्ट भी मांगी है। बता दें कि 16 मार्च को झारखंड में 822 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 735 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। जबकि कोरोना वायरस से 4 लोगों की मौत हो चुकी है। इसी वजह से कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए आज से यानी कि 18 मार्च से पूरे राज्य में मास्क चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications