शौच करने गई लड़की को तीन लोगों ने किया अगवा, दोस्त करता रहा रेप और कमरे के बाहर पहरा दे रहे थे साथी

गुमला। झारखंड के गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर विवाहिता से दो दिन तक रेप करने का मामला सामने आया है। रेप की घटना 17 अप्रैल की है जबकि पीड़िता ने बीते 26 अप्रैल को इस मामले में पांच आरोपितों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सभी आरोपित जिनमें शाहनवाज खान, बरियान खान, अजहर खान, सुफियान खान और पीटर खान शामिल है। इनकी खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है।

शौच करने गई थी लड़की तभी आ पहुंचे आरोपित

शौच करने गई थी लड़की तभी आ पहुंचे आरोपित

वारदात को अंजाम देकर पांचों आरोपित गांव छोड़कर फरार हो चुके हैं। पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया कि बीते 17 अप्रैल की शाम को करीब साढ़े 6 बजे वह शौच करने के लिए घर से बाहर निकली थी। इसी दौरान वहां शाहनवाज खान आ गया, जिसे देखकर वह भागने लगी और इस दौरान वह गिर गई तभी शाहनवाज ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद पिस्टल निकाला और जान से मारने की धमकी देते हुए चुपचाप रहने को कहा।

दोस्त करता रहा रेप और बाकी का बाहर पहरा दे रहे थे

दोस्त करता रहा रेप और बाकी का बाहर पहरा दे रहे थे

इस दौरान शाहनवाज के दोस्त बरियान और अजहर भी आ पहुंचे। फिर तीनों उसे स्कूटी पर बिठाकर दूसरे गांव ले आए। अजहर बाइक से था। पीड़िता ने बताया कि उसे अजहर के घर में कैद कर रखा गया, जहां शाहनवाज ने उसके साथ कई बार रेप किया। जबकि अजहर और बरियान घर के बाह पहरेदारी देते रहे। पीड़िता के मुताबिक शहनवाज ने फोन कर अपने दोस्त सुफियान व पीटर खान को अजहर के घर पर बुलाया। फिर उसे जंगल ले जाकर जान से मारने की योजना बनाने लेगे। लेकिन उसे लेकर नहीं गए बल्कि दो दिन तक उसे घर में कैद रखा गया।

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस कर रही है मामले की जांच

जब इस बात की जानकारी पीड़िता के घर वालों को हुई तो वे उस घर के पास पहुंचे। लेकिन उससे पहले शहनवाज और उसके दोस्त वहां से भाग निकले थे। शहनवाज ने केस नहीं करने की धमकी दी थी। केस करने पर घरवालों को गोली मारने की चेतावनी दी है।सदर थानाप्रभारी शंकर ठाकुर ने कहा कि पीड़िता की मेडिकल जांच करायी जाएगी। मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+