झारखंडः 4 घंटे तक 2 लड़कियों के साथ 12 लोगों ने किया गैंगरेप, आम के बगीचे में बनाया था बंधक

गुमला। झारखंड के गुमला शहर से करीब एक गांव में दो लड़कियों के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। करीब चार घंटे तक अपने कैद में रख एक स्कूल के पास 12 युवकों ने दोनों लड़कियों के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि यह घटना बीते तीन अप्रैल की है। लेकिन आरोपितों ने लड़कियों को धमकी दी थी कि अगर किसी को भी घटना के बारे में बताया तो गांव से निकाल देंगे। इसके कारण युवतियां थाने में आने से डर रही थीं।

12 युवकों के खिलाफ दर्ज किया गया मामला

12 युवकों के खिलाफ दर्ज किया गया मामला

लेकिन जब आरोपितों ने शुक्रवार को फिर से धमकी दी तो दोनों लड़कियां थाने पहुंच गईं और दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपितों में दिलेश्वर उरांव, सुकरा उरांव, रतन उरांव, अनिल उरांव, अजय उरांव, अनिल उरांव, खोईराम उरांव, महादेव उरांव, अनिल उरांव सहित दो अन्य युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शादी के कार्यक्रम से लौट रही थीं दोनों लड़कियां

शादी के कार्यक्रम से लौट रही थीं दोनों लड़कियां

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की खोजबीन शुरू कर दी है। लड़कियों ने बताया कि बीते तीन अप्रैल की रात को वो लोग शादी समारोह के लिए निकली थी। उसके तीन युवक दोस्त थे। लेकिन उसके दोस्त शादी में चले गए। जबकि वो दोनों रात होने के कारण नहीं जा सकीं। वे शादी समारोह में हिस्सा न लेकर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में संदीप व राजेश उरांव ने उन्हें रोक लिया।

12 लोगों ने चार घंटे तक किया गैंगरेप

12 लोगों ने चार घंटे तक किया गैंगरेप

दोनों युवकों ने लड़कियों से कुछ अनजान युवकों से बात करने की जानकारी ली। इसके बाद उनके साथ मारपीट भी की गई। इसी दौरान संदीप ने फोन कर अपने कुछ साथियों को बुलाया और दोनों लड़कियों को कब्जे में लेकर एक स्कूल के पास ले गए, जहां 12 लोगों ने उनके साथ रेप किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपियों ने युवतियों को गांव में नहीं घुसने की धमकी दी। इस डर के चलते दोनों युवती एक पुराने घर में रातभर रहीं। सुबह को घर पहुंचे।

एक लड़की के साथ पांच लोग तो दूसरी लड़की के साथ सात ने किया गैंगरेप

एक लड़की के साथ पांच लोग तो दूसरी लड़की के साथ सात ने किया गैंगरेप

इसके बाद दोबराा आरोपितों ने पीड़ित युवतियों को किसी को कुछ नहीं बताने व गांव से निकाल देने की धमकी दिये थे। एक लड़की के साथ पांच और दूसरी के साथ बचे अन्य लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। एक लड़की से दिलेश्वर उरांव, सुकरा उरांव, संदीप उरांव, रत्न उरांव, अनिल उरांव और दो अज्ञात ने दुष्कर्म किया। जबकि उसकी सहेली के साथ संदीप उरांव, महादेव उरांव, अनिल उरांव, सुकरा उरांव, रत्न उरांव, खोईराम उरांव, अनिल उरांव ने दुष्कर्म किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+