Jharkhand Exit Poll 2024: झारखंड चुनाव में किस पार्टी को कितने प्रतिशत मिले वोट? एक्सिस माई इंडिया ने बताया

Jharkhand Exit Poll Result 2024 News: झारखंड में दूसरे और अंतिम चरण का मतदान आज संपन्न हो गया। शाम 5 बजे तक झारखंड राज्य में 67.59 फीसदी मतदान हुआ। अब राज्य की सत्ता पर कौन काबिज होगा? इसका फैसला 23 नंबर को हो जाएगा। हालांकि, वोटिंग खत्म होने के साथ ही एग्जिट पोल के आंकड़े सामने आने लगे हैं।

एग्जिट पोल के बीच एक्सिस माई इंडिया ने झारखंड चुनाव में किस पार्टी को कितने प्रतिशन वोट मिले है उसका भी आकंड़ा जारी कर दिया है। एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, एनडीएम को 37 फीसदी वोट मिले है। वहीं, इंडिया ब्लॉक को 45%, जेएलकेएम को 8% और अन्य को 10% वोट मिले।

jharkhand exit poll

एक्सिस माई इंडिया ने जो वोट प्रतिशत का जो ग्राफ जारी किया है उसमें बीजेपी को 31 फीसदी, AJSUP को 4 फीसदी, JD (U) को 1 फीसदी और LJP(RV) को 1 फीदसी वोट मिले है। वहीं, JMM को 28 फीसदी, कांग्रेस को 13 फीसदी, आरजेडी को 3 फीसदी और सीपीआई (एमएल) एल को 1 फीसदी वोट मिले है।

एक्सिस माई इंडिया के मुताबिक, जेएलकेएम को 8 फीसदी और अन्य को 10 फीसदी वोट मिले है। वहीं, एडीएम गठबंधन को 17 से 27 सीटे, इंडिया गठबंधन 49 से 59 सीटे, जेएलकेएम को 1 से 4 और अन्य को 2 सीटें मिलने का अनुमान जताया है।

2019 में हुआ था झारखंड विधानसभा चुनाव
साल 2019 में झारखंड चुनाव 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच हुआ था। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) ने चुनाव जीता था। हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली JMM ने 30 सीटें जीती थीं। भाजपा ने 25 और कांग्रेस ने 16 सीटें जीतीं।

कितने सटीक बैठे थे 2019 में एग्जिट पोल?
साल 2019 में इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने जेएमएम-कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए की जीत का दावा किया था। इसने कहा कि यूपीए 43 सीटें जीतेगी, जबकि भाजपा 27 सीटें जीतेगी। वहीं, एबीपी-वोटर ने त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की थी। इसमें कहा था कि यूपीए 35 सीटें जीतेगी जबकि भाजपा 32 सीटें जीतेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+