झारखंड चुनाव: INDIA ब्लॉक की तरफ से '7 गारंटी' का ऐलान, जानिए घोषणा पत्र में क्या-क्या वादे किए ?

Jharkhand Elections 2024: झारखंड चुनाव को लेकर इंडिया गठबंधन में अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है, जिसमें सात बड़े वादे किए गए हैं। इंडिया ब्लॉक ने युवाओं, महिलाओं, ओबीसी वर्ग कल्याण मंत्रालय बनाने समेत कई अहम घोषणाएं की हैं। मंगलवार को जारी अपने घोषणा पत्र को लेकर इंडिया अलायंस ने एक संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित की। जिसमें इलेक्शन मैनिफेस्टो की विस्तृत जानकारी दी। गठबंधन के नेताओं ने कहा कि इस घोषणा पत्र में सात गारंटी दी गयी है। पीसी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खगड़े, झामुमो कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के साथ इंडिया ब्लॉक में शामिल अन्य दल के नेता भी मौजूद रहे।

प्रेस वार्ता को सबसे पहले सीएम हेमंत सोरेन ने संबोधित किया। सोरेन ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन ने विपक्ष के षडयंत्रों का करारा जवाब दिया है। झारखंड में सरकार के खिलाफ कुचक्रों के बावजूद गठबंधन सरकार स्थिर रही, ये इस बात का स्पष्ट उदाहरण है।

INDIA Block election Manifesto

प्रेस वार्ता के दौरान सीएम हेमंत सोरेन ने चुनाव की तारीखों की घोषणा को लेकर ईसीआई के फैसले पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के एक महीने का कार्यकाल अभी बाकी है, ऐसे में आखिर क्या विकट परिस्थिति आई जो जल्दी चुनाव का ऐलान किया गया?

INDIA ब्लॉक के चुनावी घोषणा पत्र के बड़े ऐलान

  • 1932 आधारित खतियान की गारंटी
  • पिछड़ा वर्ग कल्याणा मंत्रालय बनाने की गारंटी
  • 15 लाख तक पारिवारिक बीमा का ऐलान
  • मइया सम्मान योजना का ऐलान
  • सरना धर्म कोड लागू करने का ऐलान
  • 10 लाख नौकरी का वादा
  • महिलाओं को 2500 रुपए सम्मान राशि

INDIA ब्लॉक की 7 गारंटी की बड़ी बातें-

गारंटी 1931 आधिरत खतियान की
इस घोषणा तहत 1932 के खतियान पर आधारित स्थआनीयता नीति लाने, सरना धर्म कोड को लागू करवाने के साथ-साथ क्षेत्रीय भाषा-संस्कृति के संरक्षण को संकल्पित करने का वादा किया है।

गारंटी मंईयां सम्मान की
इंडिया ब्लॉक ने इस चुनावी गारंट तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता और सामाजिक सुरक्षा दने का ऐलान किया है। दिसंबर 2024 से मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत महिलाओं को 2500 रुपये की सम्मान राशि देने का वादा किया गया है।

गारंटी समाजिक न्याय की
एसटी-28 प्रतिशत, एससी-12 प्रतिशत, ओबीसी को 27 प्रतिशत और अल्पसंख्यकों के हितों का संरक्षण और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्रालय के गठन का वादा किया गया।

गारंटी खाद्य सुरक्षा की
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत इंडिया गठबंधन ने इस चुनावी वादे के साथ राशन वितरण 7 किलो प्रति व्यक्ति देने की बात की है। इसके साथ ही गैस सिलेंडर राज्य के हर गरीब परिवार को 450 रुपये में देने का वादा किया गया।

गारंटी रोजगार एवं स्वास्थ्य सुरक्षा की
झारंखड के 10 लाख युवक-युवतियों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने का वादा किया गया है। इसके अलावा इस गारंटी के तहत 15 लाख तक परिवारिक स्वास्थ्य बीमा देने का वादा इस गारंटी के अंतर्गत किया गया।

शिक्षा की गारंटी
राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज तथा जिला मुख्यालयों में इंजीनियरिंग, मेडिकल कॉलेज और यूनीवर्सिटी की स्थापना का वादा किया गया है. साथ ही रोजगार के अवसर उपल्बध कराने के लिए औद्योगिक प्रोत्साहन नीति लाते हुए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में 500-500 एकड़ का औद्योगिक पार्क बनाने का इंडिया गठबंधन ने वादा किया है।

गारंटी किसान कल्याण की
इस गारंटी में धान के एमएसपी को 2400 रुपये से बढ़ाकर 3200 रुपये करने के साथ-साथ लाह, तसर, करंज, इमली, महुआ, चिरोंजी, साल बीज आदि के समर्थन मूल्य में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि करने का वादा इस गारंटी में शामिल गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+