झारखंड चुनाव में मिली हार पर आया हिमंत बिस्वा शर्मा का रिएक्शन, जानिए क्या कहा?

Jharkhand Election Results 2024: हेमंत सोरेन की दूसरी बार झारखंड की सत्ता में वापसी हो रही है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा। इंडिया गठबंधन 81 सीटों में से 57 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, बीजेपी झारखंड में कोई खासा प्रदर्शन नहीं दिखा पाई। इस बीच, झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी और असम सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा का पहला रिएक्शन सामने आया है।

असम सीएम हिमंत बिस्वा शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'झारखंड में हार मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत दुखद है, भले ही हमने असम में सभी पांच उपचुनावों में जीत हासिल की हो। मैंने झारखंड में अपने कार्यकर्ताओं के अटूट समर्पण और अथक प्रयासों को देखा है, जिन्होंने इस चुनाव में अपना सब कुछ झोंक दिया।'

himanta biswa sharma

उन्होंने आगे लिखा कि हमने राज्य को घुसपैठ से बचाने और छात्रों और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए इसे विकास के पथ पर ले जाने के दृष्टिकोण के साथ चुनाव लड़ा। हालांकि, हमें लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि यही लोकतंत्र का असली सार है। इन चुनौतीपूर्ण समय में, हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे और उन्हें अटूट समर्थन और एकजुटता प्रदान करेंगे।

कौन कितनी सीट पर आगे?
झारखंड की 81 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना अभी हुए। जेएमएम के नेतृत्व वाला गठबंधन 57 सीटों पर आगे है। जबकि एनडीए 24 सीटों पर सिमट रही है। इंडिया ब्लॉक पार्टियों में जेएमएम 33 सीटों पर, कांग्रेस 17 सीटों पर, आरजेडी पांच सीटों पर और सीपीआई (एमएल) (एल) दो सीटों पर आगे है।

वहीं, एनडीए में बीजेपी 21 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एजेएसयूपी, एलजेपी (आरवी) और जेडी (यू) एक-एक सीट पर आगे चल रहे हैं। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के संस्थापक जयराम महतो डुमरी निर्वाचन क्षेत्र से जीत गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+