झारखंड में फिर से हेमंत सोरेन की सरकार बनना तय, भाजपा पिछड़ी, इतिहास रचने वाले आए नतीजे

Jharkhand Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना के दौरान शुरुआती रुझानों में हेमंत सोरेन की अगुवाई वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 55 सीटों के साथ बढ़त बना ली है। वहीं भाजपा पिछड़ती हुई दिख रही है। अगर इंडिया ब्लॉक के तहत जेएमएम फिर से सत्ता में आती है तो ये इतिहास रचने वाला नतीजा होगा क्योंकि झारखंड में आज के पहले कभी भी लगातार दो बार किसी की सरकार नहीं आई है।

झारखंड में कड़ी सुरक्षा के बीच पूरे राज्य में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। राज्य में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में सभी 81 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव हुए। जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन और भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए दोनों को जीत की उम्मीद है, एग्जिट पोल में भाजपा की संभावित जीत का अनुमान लगाया गया था। लेकिन नतीजों में उल्टा होता दिख रहा है।

Jharkhand Election Result 2024

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: BJP या JMM? कौन कितनी सीटों पर आगे?

भारतीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक हेमंत सोरेन की जेएमएम 34 सीटों पर आगे हैं। वहीं उसकी सहयोगी कांग्रेस 15 सीटों पर आगे है। वहीं उसकी अन्य सहयोगी RJD 4 सीटों पर आगे है।

भाजपा 22 सीटों पर आगे है। भाजपा की सहयोगी AJSU 1 सीटों पर लीड कर रही है। एलजीपी एक और जेडीयू एक सीटों पर आगे है।

(सोर्स: भारतीय निर्वाचन आयोग, समय 3 बजकर 47 मिनट)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+