झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का निधन, सीएम हेमंत सोरेन बोले- 'हमारे टाइगर नहीं रहे'

Jagarnath Mahto Passes Away: जगरनाथ महतो झारखंड की डुमरी विधानसभा सीट से विधायक थे और तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें चेन्नई के हॉस्पिटल ले जाया गया था।

jharkhand

झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में निधन हो गया है। पिछले दिनों उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें चेन्नई एयरलिफ्ट किया गया था, जहां गुरुवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। जगरनाथ महतो झारखंड की डुबरी सीट से विधायक थे और उनकी गिनती पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में होती थी।

जगरनाथ महतो के निधन पर दुख जताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा, 'अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखण्ड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया।'

हेमंत सोरेन ने अपने ट्वीट में आगे लिखा, 'चेन्नई में इलाज के दौरान आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।'

झारखंड बजट सत्र के दौरान बिगड़ी थी तबीयत
आपको बता दें कि जगरनाथ महतो ने अलग झारखंड राज्य की मांग के लिए शिबू सोरेन के नेतृत्व में चलाए गए आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। साल 2020 में जगरनाथ महतो को कोरोना वायरस संक्रमण हुआ था, जिसके बाद उनके फेफड़े का ट्रांसप्लांट किया गया। पिछले महीने जब बजट सत्र के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें चेन्नई एयरलिफ्ट किया गया। हालांकि तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+