झारखंड में एक बार फिर मॉब लिंचिंग, बकरी चोरी के आरोप में दो को पीटा तो एक की हो गई मौत
दुमका। झारखंड के दुमका जिले में मॉब लिंचिंग का मामला प्रकाश में आया है, जहां बकरी की चोरी के आरोप में दो लोगों को पेड़ से बांधकर कथित तौर पर गांव के कुछ लोगों ने बुरी तरह से पिट दिया। इस पिटाई के दौरान एक शख्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना दुमका जिले के काठीकुंड इलाके के झिलीमिली गांव की है। घायल व्यक्ति को गंभीर हालत में पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गांव से बकरी लेकर जा रहे थे दोनों युवक
प्राप्त जानकारी के मुताबिक यह दिल दहला देने वाली घटना सोमवार की दोपहर की है। शिकारीपाड़ा के द्वारपहाड़ी गांव के 26 वर्षीय सुभान मियां और ढाका गांव का निवासी 22 वर्षीय दुलाल मिर्धा काठीकुंड थाना क्षेत्र के झिलीमिली गांव गए थे। गांव के लोगों का आरोप है कि दोनों गांव के एक व्यक्ति की बकरी उठाकर ले गए। गांव से बाहर बकरी को ले जाकर उसे काट रहे थे। तभी उधर से गुजर रहे झिलिमिली गांव के कुछ युवकों की उन पर नजर पड़ी। युवकों ने दोनों को घेर लिया और बकरी चोर कहकर हल्ला करना शुरू कर दिया।

पिटाई के दौरान एक शख्स की मौत
शोर सुनकर भीड़ एकत्रित हो गई। झिलीमिली गांव में बकरी चोरी के आरोप में भीड़ ने दो लोगों की कथित तौर पर जमकर पिटाई कर दी। जिससे सुभान मियां ने दम तोड़ दिया जबकि दुलाल मिर्धा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस अधीक्षक अम्बर लकड़ा ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी, जबकि दूसरा घायल है।

मॉब लिंचिंग क मामले में दो की गिरफ्तारी
उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को किसी से जानकारी मिली कि दो लोग बकरी चोरी करके ले जा रहे हैं, जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी लकड़ा ने कहा कि इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों पक्षों पर प्राथमिकी दर्ज की है। एक पक्ष पर हत्या का और दूसरे पर मवेशी चोरी का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि कानून हाथ में लेने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications