झारखंडः दुमका हवाईअड्डे पर लैंड करते वक्त ग्लाइडर के क्रैश होने से इंजीनियर की मौत, हुआ था तेज धमाका

दुमका। झारखंड के धनबाद जिले के दुमका हवाईअड्डे पर सोमवार की शाम को प्रशिक्षण देनेवाला टू सीटर ग्लाइडर उतरने के दौरान रनवे से टकरा गया। इस हादसे में इंजीनियर धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई। वहीं पायलट जेपी सिंह बुरी तरह से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें घायल अवस्था में दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है। हादसे का कारण तकनीकी खराबी बताई जा रही है।

jharkhand dumka airport paraglider crash engineer died

सोमवार की शाम पांच बजे पायलट ने इंजीनियर के साथ उड़ान भरी फिर 15 मिनट बाद जब ग्लाइडर रनवे पर पहुंचा तो संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन से सीधे टकराया और उसके दो टुकड़े हो गए। तेज धमाके के बाद ग्लाइडर करीब 100 मीटर तक रनवे पर घिसटता रहा। हादसे में इंजीनियर और पायलट बुरी तरह से घायल हो गए। नगर थाना की पुलिस की मदद से दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इंजीनियर को मृत घोषित कर दिया।

ग्लाइडर की हादसे की सूचना मिलते ही हवाईअड्डे के सभी कर्मचारी पहुंचे और मीडिया को फोटो लेने से मान करने लगे। डॉक्टरों द्वारा इंजीनियर को मृत घोषित करने के बाद भी कर्मी रेफर कराने का प्रयास करते रहे। साथ ही कर्मचारी मीडिया को कुछ भी बताने से बचते रहे। हादसे में मृत इंजीनियर की पहचान धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई जो उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के पचवरा के रहने वाले थे। वहीं घायल पायलट हरियाणा के बताए जा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+