Jharkhand: नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में 3 दरिंदों की हुई पहचान, गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम गठित
झारखंड के दुमका में एक नाबालिग आदिवासी लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है। यह जानकारी रविवार को डीएसपी विजय कुमार ने साझा की। उन्होंने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जबकि अन्य अभी तक पता नहीं चल पाया है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है।
वहीं, मामले पर सीडब्ल्यूसी चेयरपर्सन दुमका अमरेंद्र कुमार यादव के मुताबिक, दुमका मुफस्सिल थाने की घटना है। मामला दर्ज करने में काफी समय लग गया। लड़की ने सीडब्ल्यूसी को भी अपना बयान दिया है। उसके बयान के मुताबिक, उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। ऐसी कई घटनाएं दुमका में हो रही हैं।

क्या है मामला?
दरअसल, मामला 25 सितंबर का है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक नाबालिग आदिवासी छात्रा सीएसपी केंद्र से छात्रवृत्ति निकालने दुमका गई थी। छात्रा के घर वापस लौटते ही दो बाइक सवार 4 बदमाश पहुंचे। जबरन छात्रा को उठाकर किसी निर्माणाधीन मकान के अंदर ले गए। उसके बाद बदमाशों ने छात्रा का सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद बदमाशों ने अपने और साथियों को भी बुला लिया। कुल 11 आरोपियों ने मिलकर छात्रा का सामूहिक दुष्कर्म किया।
40 दिन बाद मुफस्सिल थाने में FIR
घटना से सहमे पीड़िता के परिजनों ने करीब 40 दिन बाद मुफस्सिल थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी में जुट गई है।












Click it and Unblock the Notifications