झारखंडः पिछले 24 घंटे में मिले 693 कोरोना संक्रमित, 2254 एक्टिव केस

रांची। झारखंड में पिछले 24 घंटे में पूरे राज्य में 693 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। इसके साथ ही अब पूरे राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1,23,508 हो गई। इनमें से 1,20,141 ठीक हो चुके हैं। वहीं, पूरे राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 2254 हो गई है। इनमें से केवल रांची में 1260 मरीज एक्टिव हैं। हालांकि राहत की बात यह रही कि बुधवार को किसी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में Covid 19 के 72 हजार नए मरीज, 452 मौतें | वनइंडिया हिंदी
    jharkhand corona update 693 new covid positive patient

    वहीं गुरुवार से रांची में कोविड वैक्सीनेशन के चौथे चरण की शुरुआत कर दी गई। इस चरण में 45 से अधिक आयु वर्ग के लोग वैक्सीन ले सकेंगे। पहले दिन रांची जिला में 5 हजार से अधिक लोगों को इस श्रेणी में टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है।

    सरकारी व्यवस्था के तहत शहर में 9 और ग्रामीण क्षेत्र में 32 केंद्र बनाए गए हैं। यहां नि:शुल्क टीका मिलेगा। साथ ही, शहर के 96 निजी अस्पतालों में वैक्सीन दी जा रही है। यहां आपको 250 रुपए देना होगा। इधर, टीका लेने के लिए कोविन पोर्टल पर खुद रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके अलावा अपना नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर का चयन भी कर सकते हैं।

    रांची के मेडिका अस्पताल, मेदांता अस्पताल, राज अस्पताल, ऑर्किड, सेंटेविटा, सैमफोर्ड, सेवा सदन, प्रॉमिस हेल्थ केयर, रिंची हॉस्पिटल, पारस हास्पिटल, गुरुनानक अस्पताल सहित 96 निजी अस्पतालों व सेंटरों में टीका दिया जा रहा है।

    टीका लगवाने के बाद 24 घंटे तक शराब का सेवन नहीं करना है। इसका साइड इफेक्ट हो सकता है। वैक्सीनेशन के बाद हाथ में मामूली सूजन हो सकता है। दो दिनों में सूजन ठीक नहीं होता है, तो डॉक्टर से दिखाना जरूरी है। हालांकि उल्टी, बुखार, सिर दर्द, हाथ दर्द जैसी परेशानी हो सकती है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+