शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटने की तारीख का ऐलान, सीएम सोरेन देंगे लेटर
झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लगातार अहम कदम उठा रही है। सरकार मुख्य रूप से स्कूलों की सूरत को बदलने में लगी हुई है और शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पद को भरने का फैसला लिया है।
प्रदेश सरकार जल्द ही सरकारी स्कूलों में खाली पड़े शिक्षकों के पद को भरने में जुट गई है। जल्द ही सरकार शिक्षकों की नियुक्ति की प्रक्रिया की शुरुआत करने जा रही है। 16 अक्टूबर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन प्रदेश के 827 टीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देंगे।

रांची के मोरहाबादी मैदान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमे शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटे जाएंगे। बता दें कि जिन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा उनका जिला और स्कूल पहले आवंटित कर दिया गया है।
गौर करने वाली बात है कि हाल ही में मुख्यमंत्री हेमंत सोरने ने सूबे की शिक्षा को मजबूत करने की बात कही थी। मुख्यमंत्री लगातार स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के निर्माण पर जोर दे रहे हैं। साथ ही सभी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के साथ यहां शिक्षा के माहौल को बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है।
बता दें कि झारखंड में 80 स्कूलों को स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में तब्दील किया गया है। इन सरकारी स्कूलों में प्राइवेट स्कूलों की तरह शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। यहां कक्षा 6-12 तके बच्चों को बेहतर शिक्षा मुहैया कराई जा रही है। यहां स्मार्टक्लास रूम में शिक्षा मुहैया कराई जा रही है।
आदिवासी और गरीब परिवारों के बच्चों के स्किल, क्रिएटिविटी को सुधारा जा रहा है। जिससे वह कक्षा 12 के बाद करियर को लेकर आने वाली चुनौतियों का बेहतर तरह से सामना कर सके।
शिक्षकों का भी मानना है कि अगर मुख्यमंत्री की यह पहल रंग लाती है तो स्कूलों की दशा और दिशा जरूर बदलेगी। सरकार जहां लगातार शिक्षकों की नियुक्ति पर जोर दे रही है तो दूसरी तरफ विपक्ष आरोप लगा रहा है कि सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications