'अगर गुनाह किया तो सीधा गिरफ्तार करो', झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दी ED को चुनौती

Jharkhand CM Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रवर्तन निदेशालय (ED)ने अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए रांची स्थित कार्यालय में पेश होने के लिए तलब किया था। गुरुवार को उन्हें ED के सामने पेश होना था, लेकिन वह पेश नहीं हुए। इसी के साथ उन्होंने केंद्रीय एजेंसी को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर हमने गुनाह किया तो सीधा गिरफ्तार करो।

Recommended Video

      Jharkhand के CM Hemant Soren ने ED के Summon पर BJP को घेरा | वनइंडिया हिंदी *Politics
      Jharkhand CM Hemant Soren

      दरअसल, रांची में सुबह से ही झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का सीएम हाउस पर जमावड़ा शुरू हो गया था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति एकजुटता व्यक्त करने के लिए JMM के कार्यकर्ताओं ने रांची में मार्च निकाला। इस दौरान अपने आवास के बाहर जमा हुए अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि वतर्मान की गठबंधन की सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र सरकार बनने के बाद से शुरू हुआ था। कई बार हमारे विरोधियों ने अपनी चाल को अंजाम देने का काम किया और हर बार उनको मुंह की खानी पड़ी है।

      हेमंत सोरेन ने आगे कहा कि इन लोगों ने हमेशा से यहां के आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों को बर्बाद करने का काम किया है। यह लोग कभी नहीं चाहते कि यहां के आदिवासी, दलित, पिछड़े कभी आगे बढ़े। इन लोगों को आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों से चिढ़ लगती है। वहीं ओपन चैलेंज देते हुए सीएम ने कहा कि अगर हमने गुनाह किया तो सीधा गिरफ्तार करो... इन्होंने ED, भाजपा के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ाई है। झारखंडियों से डर लगता है? अभी हमने कुछ किया भी नहीं, जब झारखंडी अपनी चीजों पर आ गए तो वह दिन दूर नहीं की आपको सिर छुपाने की भी जगह नहीं मिलेगी।

      मीडिया से बात करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि अगर उनको लगता है कि इतना संगीन गुनाह है तो सीधा गिरफ्तार कर लेना चाहिए। यह हमारे विपक्ष का एक सुनियोजित षड्यंत्र है। मैं समझता हूं कि यह ED का समन नहीं बल्कि भाजपा के द्वारा उपयोग किया गया हथकंडा है। ईडी के समन पर सीएम ने कहा, "क्या आपको लगता है कि मैं चोर हूं कि अगर उन्होंने मुझे आज बुलाया तो मैं उनके सामने पेश होऊंगा? हमने निमंत्रण के अनुसार इस (राष्ट्रीय जनजातीय नृत्य महोत्सव) में भाग लेने का फैसला किया था। अगर उन्हें लगता है कि यह जघन्य अपराध है तो वे मुझे सीधे गिरफ्तार कर सकते हैं।

      वहीं झामुमो के वरिष्ठ नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने 28 अक्टूबर को तय हुआ था कि सीएम हेमंत सोरेन आदिवासी उत्सव के लिए छत्तीसगढ़ जाएंगे, फिर भी ईडी ने उन्हें आज तलब किया है। हम ईडी की जांच में बाधा नहीं डालना चाहते। सीएम ने आज कहा आप (ईडी) समन क्यों भेजते हैं? अगर मैं गलत हूं तो मुझे गिरफ्तार करो। उन्होंने बताया कि इसके अलावा हम इसे और तलाशने के लिए कानूनी राय ले रहे हैं। हमने ईडी के सामने पेश होने के लिए 23 नवंबर तक का समय मांगा है, क्योंकि वह अभी नहीं जा सकते हैं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+