'आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार' कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम सोरेन, कही ये खास बात

Jharkhand News: आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सिमडेगा के कोलेबिरा पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार मुहैया कराने के लिए लगातार काम कर रही है।

इतना ही नहीं, सीएम सोरेन ने कहा कि युवाओं के स्वरोजगार के लिए सरकार गारंटी पर लोन उपलब्ध करा रही है। इस दौरान कार्यक्रम में बोलते हुए सीएम सोरेन ने कहा कि आज राज्य के आदिवासी, दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक के बच्चे विदेश में पढ़ रहे हैं। गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बच्चों के उच्च शिक्षा के लिए सरकार की गारंटी पर लोन दिया जा रहा है।

Jharkhand CM Hemant Soren

इस दौरान सीएम ने कहा कि 400 बच्चों को निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जा रहा है। अलग-अलग जिलों का आंकड़ा अलग-अलग है। आदिम जनजाति के बच्चों को निःशुल्क आवासीय कोचिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि आने वाले दिनों में ये युवा आत्मनिर्भर बन अपना नाम रोशन कर सकें।

सिमडेगा के कोलेबिरा में बोलते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि पदाधिकारी कार्यालय के संसाधनों के साथ आपके द्वार पहुंचकर आपकी समस्याओं का समाधान कर रहें हैं। विगत दो वर्ष में आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में 80 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। ऐसे में 2019 से पूर्व सरकार क्या कर रही थी।

कहा कि हमारी सोच ग्रामीण क्षेत्र के लिए है। आने वाली पीढ़ी मजबूत हो, इसका प्रयास किया जा रहा है। हमें इस राज्य की जड़, गांव को मजबूत करना है। अगर जड़ मजबूत होगा तो झारखण्ड फलेगा-फूलेगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोलेबिरा के 7 गांव के लोगों को 1700 एकड़ भूमि का पट्टा दिया जाएगा।

अबुआ बीर अबुआ दिशोम अभियान के जरिए व्यक्तिगत एवं सामुदायिक वन पट्टा देने का कार्य हो रहा है। आदिवासी बचेगा, जब जल, जंगल और जमीन रहेगा। कोई भूमिहीन ना रहे। इस लक्ष्य के साथ हम बढ़ रहें हैं। सिमडेगा के कोलेबिरा में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में 134 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास तथा 31 करोड़ की परिसंपत्ति का वितरण हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+