CM सोरेन ने दी किसानों को 500 करोड़ की सौगात, केंद्र और पूर्व की सरकार पर जमकर साधा निशाना

झारखंड के देवघर और जामताड़ा जिले के किसानों को दिवाली त्योहार से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बड़ा तोहफा दिया है। सीएम सोरेन ने सोमवार को दोनों जिलों को किसानों को 500 करोड़ की सौगात दी है। सीएम ने देवघर के सिकटिया में मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना का शिलान्यास किया।

इस योजना से करीब 90 गांवों का लाभ होगा। इस योजना से देवघर और जामताड़ा जिले दोनों का फायदा होगा। करीब 3 साल में 500 करोड़ की लागत से इस योजना का काम पूरा होगा। दिवाली पर्व से पहले सीएम की इस सौगात से किसानों का फायदा होगा। यहां सीएम सोरेन ने केंद्र और पूर्ववर्ती रघुवर दास की सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Jharkhand CM Hemant Soren

पूर्व की सरकारों ने किसानों को खत्म करने का रचा था षड्यंत्र
सीएम ने कहा कि राज्य का 70 फीसदी लोग कृषि क्षेत्र से जुडा हुआ है। पूर्व की सरकार ने इतने लोगों को नजरअंदाज कैसे कर दिया। राज्य के अंदर 1200-1500 मिलीमीटर बारिश होती है। अनेको डेम बने हुए हैं। लेकिन, हमारा किसान आज भी बारिश के भरोसे पर है। मुझे न जाने क्यों ऐसा लगता है कि पूर्व की सरकारों ने किसानों को खत्म करने का षड्यंत्र बनाया था।

सिकटिया सिंचाई परियोजना के शिलान्यास पर कहा कि मैं अपने आप को कृत्यज्ञ समझता हूं। पूर्व में 30 से 40 साल एक योजना में लग जाते थे, लेकिन पूरी नहीं होती थी। केंद्र तो ऐसा काला कानून (कृषि कानून) लाने जा रही थी कि यदि वह लागू हो जाता तो किसान कहीं के नहीं रहते। 1 साल लंबा चले आंदोलन के बाद केंद्र ने कृषि कानून वापस लिया।

'मदद के नाम दुत्कार दिया जाता है'
सोरेन ने कहा कि देश के कर्ताधर्ता को पता नहीं हम लोग अच्छे लगते हैं कि नहीं लगते हैं, गरीब तबका इनको अच्छा लगता है कि नहीं लगता है, मदद के नाम दुत्कार दिया जाता है। लेकिन, कोई चिंता नहीं है। वर्तमान सरकार, जिनको जनता ने सत्ता पर बैठाया है, वो किसानों की जरूरतों को समझता है। सिकटिया सिंचाई परियोजना के लिए नाले नहीं बनेंगे। यह पाइप से पानी पंप करके उठाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+