झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने किया 80 उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ, गुमला को दी विकास कार्यों की सौगात
Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मंगलवार को गुमला प्रखंड के मुरकुंडा छापरटोली में 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के दौरान 467 करोड़ की योजनाओं का उदघाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा, झारखंड में पिछले 4 सालों में विकास को लेकर जितना बदलाव आया है वैसा बदलाव पूर्व में कभी नहीं आया।इसके अलावा उन्होंने 80 उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ भी किया।

गुमला में आयोजित आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 402 करोड़ रूपए की 105 योजनाओं का शिलान्यास एवं 64 करोड़ रूपए की 45 योजनाओं का उद्घाटन किया। 1,45,091 लाभुकों के बीच ₹204 करोड़ रूपए की परिसंपत्ति का वितरण हुआ।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के बने 23 बरस से अधिक हो गए। इतने वर्षों में इस झारखंड को युवा हो जाना चाहिए, किंतु नवजात काल में इसका इतना शोषण दोहन किया गया कि जवानी में यह वृद्ध जैसा हो गया है। सीएम ने कहा कि झारखंड में केवल शासन किया गया, इसलिए विकास से यह राज्य कोसो दूर रहा, किंतु अब ऐसा नहीं होगा।
उन्होंने 80 उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ करने के बाद कहा कि झारखण्ड के इतिहास में पहली बार शिक्षा क्रांति में नया आयाम जुड़ा है। यहां के दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक के बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए शत प्रतिशत छात्रवृत्ति प्रदान कर रही है। वर्तमान में गुमला के चार बच्चे विदेश में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहें हैं। राज्य में 80 उत्कृष्ट विद्यालय का शुभारंभ कर दिया गया है।
वहीं हेमंत सोरेन ने कहा कहा कि झारखंड वासियों को सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए, यहां के लोगों को प्रखण्ड कार्यालय और जिला मुख्यालय नहीं बुलाएगी। बल्कि आपकी सरकार खुद आपके द्वार आकर आपकी समस्याओं का समाधान करेगी।
यह भी पढ़ें झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- मुझे जेल भेजने की कोशिश कर रहे हैं विरोधी












Click it and Unblock the Notifications