Jharkhand CM Hemant Soren ED के दफ्तर नहीं जाएंगे, उनका कार्यक्रम फिक्स है : कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह

ED Jharkhand CM Hemant Soren से पूछताछ करना चाहती है। समन भेजा गया है लेकिन सरकार में शामिल दूसरी पार्टी Congress के विधायकर Ramchandra Singh ने कहा है कि सीएम हेमंत ED दफ्तर नहीं जाएंगे। ed jharkhand cm hemant soren con

Jharkhand CM Hemant Soren ED के समक्ष पेश नहीं होंगे। ये बयान झारखंड की गठबंधन सरकार में शामिल कांग्रेस के विधायक रामचंद्र सिंह ने दिया है। उन्होंने कहा है कि संवैधानिक लड़ाई लड़ी जाएगी। विधायक रामचंद्र ने दो टूक लहजे में कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पहले से फिक्स हैं। सीएम हेमंत सोरेन ईडी के समक्ष पेश होने प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय में नहीं जाएंगे।

Recommended Video

      Jharkhand के CM Hemant Soren ने ED के Summon पर BJP को घेरा | वनइंडिया हिंदी *Politics
      Jharkhand CM Hemant Soren ED

      सीएम का प्रोग्राम पहले से तय

      झारखंड में कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह ने बुधवार दो अक्टूबर को कहा, हम संवैधानिक रूप से लड़ेंगे। सीएम हेमंत सोरेन ईडी कार्यालय नहीं जाएंगे। उनकी पूर्व निर्धारित योजनाएं हैं। मुख्यमंत्री पहले से तय अपने कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

      Jharkhand CM Hemant Soren ED

      कांग्रेस चीफ की दो टूक- ED पहले मोरबी जाकर जांच करे

      बता दें कि सूत्रों के हवाले से झारखंड के मुख्यमंत्री को ईडी का समन भेजे जाने की खबर सामने आने के बाद प्रदेश कांग्रेस प्रमुख राजेश ठाकुर ने भी कहा था कि गैर-भाजपा राज्यों में सरकारों को अस्थिर करने के लिए केंद्र की भाजपा सरकार योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाए और सामान्य समझ का जिक्र कर कहा, अगर राज्यपाल कहते हैं कि अब परमाणु बम विस्फोट होगा। ऐसे में जब सरकार को अस्थिर करने की सारी योजना बनाई गई है, तो ED का समन या मुख्यमंत्री को पूछताछ के लिए बुलाना असामान्य नहीं है। गुजरात के मोरबी में हादसे और दोषी कंपनी ओरेवा पर कार्रवाई का संकेत कर राजेश ठाकुर ने कहा, ईडी को पहले मोरबी जाना चाहिए।

      CM Hemant Soren ईडी का जवाब कैसे दैंगे ?

      गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को तलब कर तीन नवंबर को अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए ईडी के रांची कार्यालय में पेश होने को कहा है। समाचार एजेंसी ANI की इस रिपोर्ट पर हेमंत सोरेन की पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM / झामुमो) के विधायक मनोज पांडे ने दो अक्टूबर को कहा था, ईडी अपना काम करेगा। अन्याय होने पर हम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। उन्होंने सवाल किया क्या ईडी सीएम को तलब कर सकता है ? उन्होंने इसे बदले की राजनीति भी करार दिया।

      Jharkhand CM Hemant Soren ED

      JMM ने कहा- ईडी प्रधानमंत्री को भी तलब करे

      झामुमो विधायक ने कहा, सीएम कानूनी विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद जवाब देंगे। अभी सवाल ये है कि क्या अवैध खनन मामले में ED का एक मुख्यमंत्री को महज आरोपों के आधार पर समन भेजना कानूनी है ? अगर ऐसा है तो कई मामलों में प्रधानमंत्री को भी तलब किया जाना चाहिए।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+