झामुमो की बैठक में सीएम सोरेन ने बीजेपी पर यूं कसा तंज, कहा- विपक्ष की राजनीतिक जमीन दलदल भरी

Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची में आयोजित झामुमो परिवार की बैठक में बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए हमला बोला। सीएम सोरेन ने कहा कि आज विपक्ष की राजनीतिक जमीन दलदल भरी है। साथ ही, उन्होंने कहा कि झामुमो परिवार का इतिहास बहुत ऐतिहासिक और पुराना है। झारखंड रूपी वृक्ष की जड़ों को मजबूत करने का काम करने वाले आप सभी लोग हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि यहां के वीर शहीदों, महान आंदोलनकारियों तथा मूलवासियों और आदिवासियों की बदौलत हमें यह राज्य मिला। आज जनता के आशीर्वाद और आप सभी के संघर्ष के बाद हम राज्य को नई दिशा दे रहे हैं। हम जानते हैं अपने जुझारू कार्यकर्ताओं को, झामुमो के सिपाहियों को, 2024 के दोनों चुनाव हम लोगों के लिए महत्वपूर्ण होगा।

Jharkhand CM Hemant Soren

सरकार बनने के बाद से हमने कई चुनौतियों का सामना करते हुए विभिन्न योजनाओं से लाखों लोगों को हक-अधिकार से जोड़ने का काम किया है। सरकार आपके द्वार के जरिये भी कई लोगों को लाभ मिला है। जल्द ही फिर से पूरे राज्य में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। आप सभी आपके क्षेत्र में लोगों को लाभ दिलाने का काम करें, योजनाओं से जोड़ने का काम करें।

इस दौरान सीएम सोरेन ने कहा कि आज विपक्ष की राजनीतिक जमीन दलदल भरी है। इनसे कुछ हो नहीं पा रहा इसलिए भाजपा के लोग अपने प्रचार प्रसार में हमारी वीर सेना को लगाने का काम कर रही है। पूरा देश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है। सरकारी संपत्तियों को बेचा जा रहा है। इसलिए वर्ष 2024 में पांव रखने से पहले आज से ही आप सभी 2024 की तैयारी शुरू कर दें।

सीएम सोरेन ने कहा कि अपने साथ अधिक से अधिक नौजवानों को जोड़ने का काम करें। हमें प्रचार-प्रसार के विभिन्न तंत्रों का सार्थक उपयोग करे और सोशल मीडिया की टीम को भी मजबूत करने का काम करें। इसमें सिर्फ युवाओं को ही नहीं बल्कि माताओं-बहनों को भी जोड़ने का काम करें। राज्य के प्रत्येक कोने में जाकर सरकारी योजनाओं से लोगों को जोड़ने, उन्हें जानकारी देने का काम करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+