Jharkhand Chunav Result: झारखंड में लालू की 'बल्ले-बल्ले', RJD की स्थिति मजबूत
Jharkhand Chunav Result: झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में संपन्न हो चुके हैं। आज, 23 नवंबर को सभी 81 विधानसभा सीटों पर मतगणना हो रही है। इस विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA और JMM, कांग्रेस, RJD जैसे घटक दलों के साथ INDIA ब्लॉक मैदान में हैं। इंडिया ब्लॉक अब तक के रुझानों में बढ़त बनाए हुए है। वही, इंडिया ब्लॉक के घटक दलों में से एक, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) अपने हिस्से की 6 सीटों में से 5 पर आगे चल रही है।
इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 81 विधानसभा सीटों में से 30 पर चुनाव लड़ा, जिनमें से 17 पर 13 नवंबर को पहले चरण में मतदान हुआ था। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झामुमो 42 सीटों पर, राजद छह सीटों पर और सीपीआई (एमएल)(एल) ने तीन सीट पर उम्मीदवारी की। इनमें सबसे अच्छी स्थिति में लालू प्रसाद यादव के नेतृत्व वाली राजद दिख रही है। राजद 81 में से दी गई 6 सीटों में 5 पर बेहतर स्थिति में हैं और उनके उम्मीदवार अपने-अपने सीट से लीड कर रहे हैं।

शनिवार को चुनाव आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के अनुसार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड विधानसभा चुनाव में एक आश्चर्यजनक तत्व के रूप में उभरा है, जहां पार्टी छह सीटों में से पांच पर अपने उम्मीदवारों से आगे चल रही है। पांच विधानसभा सीटों पर राजद उम्मीदवार मौजूदा भाजपा विधायकों से आगे चल रहे हैं। राजद झामुमो-कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा है।
पहले से बेहतर स्थिति में कांग्रेस
कांग्रेस की स्थिति इस चुनाव में पहले से अच्छी नजर आ रही है। 30 में से 15 सीटों पर ही बढ़त बनाने में कांग्रेस अब तक कामयाब हो पाई है। यहां तक कि INDIA ब्लॉक के छोटे सहयोगी दल RJD और CPI(ML)L भी बेहतर प्रदर्शन करते नजर आ रहे हैं।
शुरुआती रुझानों से पता चल रहा है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा अपने हिस्से की आधे सीटों के आंकड़े को पार कर गया है, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बरहेट से आगे चल रहे हैं और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन गांडेय निर्वाचन क्षेत्र में पीछे चल रही हैं। अपने गृह क्षेत्र सरायकेला से चुनाव लड़ने वाले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन तीन राउंड की गिनती के बाद 8,000 से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications