Jharkhand Results 2024 Live: झारखंड में कांग्रेस ने तैयार किया बड़ा प्लान, सरकार बनाने की तैयारी!
Jharkhand Chunav Result 2024 in Hindi: झारखंड में मतगणना जारी है और जिस तरह के रुझान सामने आ रहे हैं उसमे देखा जा रहा है कि मुकाबला काफी करीबी है। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ने अपनी रणनीति को तैयार करना शुरू कर दिया है। झारखंड की सभी 81 विधानसभा सीटों पर नतीजे आज शाम तक साफ हो जाएंगे। यह स्पष्ट हो जाएगा कि भाजपा की सरकार बनेगी या फिर कांग्रेस की अगुवाई वाली इंडिया गठबंधन की यहां जीत होगी।
इंडिया गठबंधन को भरोसा है कि उसे यहां पर जीत मिलेगी, यही वजह है कि गठबंधन ने सरकार बनाने की अपनी तैयारी शुरू कर दी है और इसके लिए कांग्रेस ने फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस पार्टी की ओर से सभी विजयी उम्मीदवारों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वह नतीजे आने के बाद रांची पहुंचे। दरअसल कांग्रेस को इस बात का डर है कि अगर नतीजा करीबी रहा तो उसके विधायक भाजपा की ओर जा सकते हैं। यही वजह है कि कांग्रेस ने इसके लिए फुलप्रूफ प्लान तैयार किया है।
पार्टी अपने जीतने वाले विधायकों को सहेजने में जुट गई है। इस पूरे प्लान के लिए कांग्रेस ने तारिक अनवर को झारखंड का पर्यवेक्षक बनाया है। उनकी मदद के लिए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी यानि आईसीसी के दो पदाधिकारियों को पर्यवेक्षक बनाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications