बोकारो में सीएम योगी की रैली में उमड़ी भीड़, बुलडोजर के साथ पहुंची पब्लिक को चाहिए झारखंड में यूपी जैसा शासन

Jharkhand Election 2024: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोकारो में चुनाव प्रचार के सिलसिले में रैली करने पहुंचे। झारखंड की आधुनिक शहरों में सुमार बोकारो में भरी संख्या में महिलाएं पहुंची। सभी के हाथों में "बंटेंगे तो कटेंगे, एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, सुरक्षित रहेंगे" का पोस्टर नजर आ रहा था। वहां मौजूद महिलाओं और पुरुषों का कहना था कि वो बीजेपी के समर्थन में रैली में पहुंचे हैं।

उनका कहना था कि वो सनातन धर्म को बचाने के लिए ये पोस्टर लेकर पहुंचे हैं। जब उनसे पूछा गया कि सनातन धर्म को कैसा खतरा है तब एक व्यक्ति ने कहा "बांग्लादेशी घुसपैठियों से बचने के लिए वो चाहते हैं कि झारखंड में भाजपा सत्ता में आए।" कई लोगों ने योगी के शासन और बुलडोजर एक्शन की तारीफ करते हुए कहा कि झारखंड में भी वैसी ही सरकार की जरुरत है।
यह भी देखें: Jharkhand Chunav 2024: झारखंड चुनाव में बड़े नेताओं की साख दांव पर, किस VIP सीट पर ताबड़तोड़ मतदान?

Bokaro Yogi Rally

रैली में पहुंचे पुरुषों ने कहा कि योगी की बात सुनकर लोग भाजपा को सपोर्ट करेंगे और झारखंड में बीजेपी सत्ता में आएगी। उनका कहना था कि योगी ने गुंडे-बदमाशों का सफाया किया है, जैसे वो क्राइम से डील करते हैं वो अनुकरणीय है। एक ने तो योगी आदित्यनाथ को हिन्दू सम्राट करार दिया। एक वृद्ध ने कहा कि योगी जी झारखंड में हिन्दू और सनातनियों को जगाने के लिए आए हैं। उन्होंने बांग्लादेश का उदाहरण देते हुए कहा कि बंटने कि वजह से ही आज बांग्लादेश की ये दुर्दशा है।

एक व्यक्ति ने कहा कि अनेकता में एकता है। अन्य पार्टियां जनता को बांटने में लगी है पर योगी से सभी को एक साथ जोड़ेंगे। पूरी सभा में केवल और केवल "बंटेंगे तो कटेंगे" का पोस्टर नजर आ रहा था। साथ ही साथ रैली के क्षेत्र में बुलडोजर भी खड़े किये गए थे। झारखंड के लोगों का कहना था कि सुप्रीम कोर्ट ने नोटिस देने की बात कही है, एक्शन नोटिस देने के बाद भी जारी रहेगा।

योगी आदित्यनाथ की रैली में पहुंची बोकारो की महिलाओं ने सुरक्षा का मुद्दा उठाया। उनका कहना था कि केवल झारखंड में भाजपा सरकार ही महिलाओं, लड़कियों-बेटियों को सुरक्षा प्रदान कर सकते हैं। उनका कहना था कि "केवल मोदी जी और योगी जी ही देश को सुचारु रूप से चला सकते हैं।" झारखंड में भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए महिलाओं ने कहा कि सभी को पूरे देश में भाजपा को जीताना चाहिए। एक महिला ने कहा, "केवल बीजेपी की सरकार में ही हमारी बेटियां सुरक्षित हैं, कोई और सरकार में बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं होंगी।"

एक महिला ने कहा कि मोदी-योगी ऐसे पहले नेता हैं जिन्होंने 'जय श्री राम' का नारा लगाया है। रैली ग्राउंड खचाखच भरा हुआ था और झारखंड के निवासियों में भी उत्तर प्रदेश एक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए क्रेज दिख रहा था। सभी को झारखंड में भी यूपी जैसे शासन की उम्म्मीद है।
यह भी देखें: Jharkhand Chunav: झारखंड में 1 बजे तक 46.02 प्रतिशत मतदान, घुसपैठ और भूमि अधिग्रहण पर केंद्रित हुआ चुनाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+