Jharkhand Chunav: दूसरे चरण की इन 10 सीटों पर कड़ा मुकाबला, तय होगा राजनीतिक भविष्य
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की 38 सीटों पर वोटिंग जारी है। वैसे तो सभी सीटें अहम है, लेकिन इनमें से 10 प्रमुख सीटों पर सबकी नजर है। चुनाव का यह दूसरा चरण इसलिए भी अहम है कि यह झारखंड की अगली सरकार का भविष्य तय करेगा। ऐसे में जानिए दूसरे चरण की उन 10 हॉट सीटों के बारे में, जिन पर सबकी नजर रहेगी?
38 विधानसभा सीट पर कई दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य दांव पर लगा है। गौर करने वाली बात यह भी है कि झारखंड की राजनीति को सबसे अधिक प्रभावित करने वाले क्षेत्र संथाल, कोयलांचल और उत्तरी छोटानागपुर में इस चरण के तहत चुनाव हो रहै। इन सीटों पर लड़ने वालों में दो पूर्व मुख्यमंत्री, कई पूर्व और वर्तमान मंत्री और एक पूर्व उपमुख्यमंत्री सहित प्रमुख राजनीतिक हस्तियां शामिल हैं।

दूसरे चरण की कौन-कौनसी है हॉट सीटें? जानिए
बरहेट विधानसभा सीट इस चरण की सबसे हॉट सीट है। यहां मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन चुनाव लड़ रहे हैं, जिनका मुकाबला आजसू से भाजपा में गमेलियल हेम्ब्रम से हैं।सोरेन तीसरी बार इस सीट से चुनावी रण में हैं।
बोरियो विधानसभा सीट हैं, जहां जेएमएम और बीजेपी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। जेएमएम के पूर्व नेता लोबिन हेम्ब्रम, जो अब बीजेपी में हैं, वो जेएमएम के धनंजय सोरेन को चुनौती दे रहे हैं। हेम्ब्रम का लक्ष्य अपनी पिछली जीत और पार्टी के कैडर वोट का लाभ उठाना है।
दुमका विधानसभा सीट पर सोरेन परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर है। यहां हेमंत सोरेन के भाई और जेएमएम प्रत्याशी बसंत सोरेन का मुकाबला बीजेपी के सुनील सोरेन से है। सुनील सोरेन लोकसभा चुनाव में शिबू सोरेन को हरा चुके हैं। ऐसे में बंसत सोरेन पर अपने भाई हेमंत की खाली सीट पर जीत तय करके परिवार की विरासत को आगे बढ़ाने का लक्ष्य है।
जामताड़ा विधानसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस प्रत्याशी और सोरेन सरकार में मंत्री इरफान अंसारी का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन से हैं। इरफान जहां हैट्रिक की तैयारी कर रहे हैं तो सीता उनको रोकने के प्रयास में हैं।इस सीट इरफान की तरफ से की गई सीता सोरेन पर टिप्पणी के बाद काफी कड़ी हो चुका है। मुस्लिम बहुल वाली इस सीट पर आदिवासी और सामान्य वोटरों को एक जाजम पर लाने की कोशिश के साथ लड़ा जा रहा है।
नाला विधानसभा सीट पर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो (झामुमो) का मुकाबला भाजपा के माधव चंद्र महतो से है। रबिन्द्रनाथ ने लगातार दो बार 2014 और 2019 में जीत दर्ज की है। 2019 में जीतने के बाद उन्हें स्पीकर बनाया गया। हालांकि इस बार बीजेपी प्रत्याशी माधवचंद्र से उन्हें कड़ी चुनौती मिल रही है। माधव को भाजपा और आजसू दोनों मतदाताओं का समर्थन मिलने की उम्मीद है। क्योंकि पिछली बार आजसू और बीजेपी दोनों ही अलग-अलग चुनाव लड़ी थी।
बागोदर विधानसभा सीट पारंपरिक रूप से भाकपा-माले का गढ़ मानी जाती रही है। ऐसे में बीजेपी के नागेंद्र महतो मौजूदा उम्मीदवार विनोद कुमार सिंह को चुनौती देने की कोशिश कर रहे हैं। यह सीट ऐतिहासिक रूप से माले के पक्ष में झुकी हुई है, लेकिन इस बार क्या होगा यह नतीजे बताइए?
धनवार विधानसभा सीट पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी प्रतिष्ठा दांव पर है। जिनका मुकाबला इंडिया अलायंस के दो उम्मीदवारों से हैं। यहां झामुमो से निजामुद्दीन और भाकपा माले ने राजकुमार यादव चुनावी रण में उतारा है।
गांडेय विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और जेएमएम प्रत्याशी कल्पना सोरेन मैदान में हैं। जिनका भाजपा की मुनिया देवी से सीधा मुकाबला है। जिसके बाद कल्पना पर सबकी नजर हैं। 2019 में झामुमो के टिकट पर सरफराज अहमद विधायक बने थे।
डुमरी विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला होने की संभावना है, जिसमें जेएमएम की मंत्री बेबी देवी का मुकाबला आजसू की यशोदा देवी और जेएलकेएम के जयराम महतो से है। यहां चुनावी जंग काफी नजदीकी मानी जा रही है।
सिल्ली विधानसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबले देखा जा रहा है। आजसू पार्टी के सुदेश महतो का मुकाबला झामुमो के अमित महतो और जेएलकेएम के देवेंद्र महतो से हैं।
-
Akhilesh Yadav Critiques Pooja Pal's 'Dhurandhar' Comment as BJP Responds to SP's History -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल?












Click it and Unblock the Notifications