Jharkhand Chunav 2024 Survey: क्या BJP दोहराएगी 2014 का इतिहास? हेमंत या चंपाई, जनता के दिल में कौन?
Jharkhand Assembly Chunav 2024: झारखंड की 81 सीटों वाली विधानसभा के 2024 में होने वाले चुनाव बेहद ही दिलचस्प देखने को मिलेंगे। इस बार एनडीए और 'इंडिया' गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन दोनों ही अपने-अपने तरीके से चुनावी मैदान में उतरे हैं।
चंपाई सोरेन ने बीजेपी के साथ मिलकर अपनी स्थिति को और मजबूत कर लिया है, जबकि हेमंत की योजनाएं उन्हें जनता के बीच मजबूती दे रही हैं। जनता का मूड क्या है, कौन किसके पक्ष में है, ये जानने की कोशिश हर कोई कर रहा है। आइए हम आपको रूबरू कराते हैं....

NDA और 'इंडिया' गठबंधन का मुकाबला
इस बार के चुनाव में एनडीए (जिसमें बीजेपी, ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन, जेडीयू और एनसीपी शामिल हैं) और 'इंडिया' गठबंधन (जिसमें झामुमो, कांग्रेस, आरजेडी और भाकपा माले हैं) के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। सीट बंटवारे को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन मुकाबला बेहद कड़ा होने वाला है।
हेमंत और चंपाई सोरेन का 'विक्टिम कार्ड'
हेमंत सोरेन और चंपाई सोरेन दोनों ही इस चुनाव में 'विक्टिम कार्ड' खेल रहे हैं। हेमंत सोरेन का दावा है कि बीजेपी ने उन्हें बेवजह पांच महीने तक जेल में रखा और उनकी सरकार को गिराने की साजिश रची। वहीं, चंपाई सोरेन का कहना है कि उन्हें अपमानित किया गया, और हेमंत सोरेन ही इसके लिए जिम्मेदार हैं। दोनों नेताओं की अपनी-अपनी रणनीति है, लेकिन जनता किसके साथ है, यह अभी तक पूरी तरह साफ नहीं हुआ है।
क्या है जनता का मूड?
चंपाई सोरेन के पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा के लोगों से बातचीत के दौरान यह सामने आया कि कुछ लोग मानते हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री पद से नहीं हटाना चाहिए था। उनका कहना है कि अगर वे चुनाव तक मुख्यमंत्री बने रहते तो बेहतर होता। दूसरी ओर, कुछ लोग चंपाई को हेमंत सोरेन का बनाया हुआ मुख्यमंत्री मानते हैं।
हेमंत सोरेन की योजनाएं
हेमंत सोरेन की 'मंईयां सम्मान योजना' ने आदिवासी महिलाओं के बीच लोकप्रियता हासिल की है। यह योजना खासकर ग्रामीण और आदिवासी महिलाओं के लिए बनाई गई है, जिसके तहत उन्हें एक हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाती है। झारखंड का आदिवासी समाज महिला प्रधान है, इसलिए इस योजना ने हेमंत को मजबूती दी है।
चंपाई सोरेन का प्रभाव
चंपाई सोरेन का कोल्हान क्षेत्र में अच्छा खासा प्रभाव देखा जा रहा है। उनकी सभाओं में बड़ी संख्या में लोग जुट रहे हैं, जिससे यह साफ होता है कि उनका 'विक्टिम कार्ड' लोगों के बीच काम कर रहा है। यह माना जा रहा है कि कोल्हान की 3-4 सीटों पर उनका अच्छा खासा असर होगा।
क्या कहता है विश्लेषण?
वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश अश्क के मुताबिक, हेमंत सोरेन और चंपाई सोरेन दोनों का 'विक्टिम कार्ड' है, लेकिन दोनों में बड़ा अंतर है। हेमंत सोरेन का 'विक्टिम कार्ड' बीजेपी के खिलाफ है, जबकि चंपाई का कार्ड अपमान से जुड़ा है। हेमंत सोरेन जहां सरकार पर साजिश का आरोप लगा रहे हैं, वहीं चंपाई सोरेन हेमंत पर निशाना साध रहे हैं।
इस बार झारखंड विधानसभा चुनाव में मुकाबला काफी दिलचस्प और पेचीदा होने वाला है। हेमंत सोरेन और चंपाई सोरेन दोनों ही अपनी-अपनी जगह पर मजबूत हैं। कुल मिलाकर, यह कहना मुश्किल है कि किसका पलड़ा भारी है, और चुनाव के दिन ही असली तस्वीर साफ होगी।
क्या कहता है BJP का आंतरिक सर्वे ?
उधर, बीजेपी ने इस बार 52 से अधिक सीटों के जीत का लक्ष्य रखा है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के शामिल होने के बाद बीजेपी ने प्रदेश में आंतरिक सर्वे कराया। सामने आए नतीजों ने बीजेपी को चौंकाने वाली खुशी दी है। प्रदेश में सरकार बनने की संभावनाओं को देखते हुए काफी उत्साह बढ़ा है।
क्या रहा 2019 के लोकसभा चुनाव का परिणाम?
आपको बता दें कि बीजेपी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 60 से ज्यादा सीटों पर अपनी पकड़ बनाई थी। लेकिन, 2019 में ही हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा था।
2019 के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर एक नजर
- जेएमएम- 30
- बीजेपी- 25
- कांग्रेस- 16
- अन्य- 10
2014 के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर एक नजर
- जेएमएम- 19
- बीजेपी- 37
- जेवीएम - 8
- अन्य- 17
-
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO -
US-Iran War: ‘पिछले हालात नहीं दोहराएंगे’, ईरान के विदेश मंत्री ने Ceasefire पर बढ़ाई Trump की टेंशन? -
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Mathura News: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में उबाल! दिल्ली-आगरा हाईवे जाम, CM योगी ने लिया एक्शन -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट












Click it and Unblock the Notifications