रविंद्र राय बनाए गए झारखंड BJP के कार्यकारी अध्यक्ष, कहीं बाबूलाल मरांडी से नाराजगी है क्या?
Jharkhand Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के लिए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा ने शनिवार (26 अक्टूबर) को पूर्व सांसद रवींद्र कुमार राय को झारखंड में पार्टी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी का लेटर जारी कर बताया कि डॉ. रविंद्र कुमार राय को बीजेपी झारखंड प्रदेश का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें- Jharkhand Election 2024: भाजपा छोड़ने वाली लुईस मरांडी को जामा से JMM ने दिया टिकट, देखें झामुमो की पूरी लिस्ट
पत्र में कहा गया है, "भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पूर्व सांसद डॉ. रवींद्र कुमार राय को झारखंड प्रदेश भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।"
क्या बाबूलाल मरांडी की नाराजगी की वजह से ये फैसला लिया गया है?
इससे पहले पिछले साल जुलाई में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने झारखंड भाजपा अध्यक्ष का पदभार संभाला था। रविंद्र राय की नियुक्ति के बाद ये सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि क्या किसी नाराजगी के कारण भाजपा ने ये फैसला लिया है? इन सवालों पर अब खुद बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''अब स्वाभाविक है कि हम खुद चुनाव लड़ रहे हैं और हमारा अपना शेड्यूल व्यस्त रहने वाला है। ऐसे में हमारे पुराने साथी को केंद्र द्वारा मनोनीत किए जाने ज्यादा बेहतर क्याहो सकता है। इसमें किसी तरह की नाराजगी का कोई सवाल ही नहीं है। यह कोई डैमेज कंट्रोल नहीं है। हम सभी मिलकर झारखंड में 51 से अधिक सीटें जीतेंगे।''
ये भी पढ़ें- 'आदिवासियों को गांधी परिवार ने नजरअंदाज किया', बाबूलाल मरांडी बोले- 'राहुल जी आप आज के दौर की किताबें पढ़ें'
काफी वक्त से ये चर्चा चल रही थी कि रविंद्र राय नाराज हैं। कहा ये भी जा रहा था कि वह जेएमएम ज्वाइन कर सकते हैं। हालांकि बाद में रविंद्र राय ने खुद ही बयान देकर कहा था कि यह केवल अफवाह है। वह एक भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं।
असल में 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा ने रविंद्र राय को लोकसभा का टिकट नहीं दिया था। उस वक्त भी उनकी नाराजगी की बात सामने आई थी। रविंद्र राय कोडरमा से बीजेपी के लोकसभा सांसद रह चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications