Jharkhand Chunav 2024: पनवाड़ी, गार्ड, मजूदर व पुजारी भी बनना चाह रहे MLA, अजब प्रत्‍याशियों की गजब कहानी

Jharkhand Chunav 2024 Candidate: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में 81 सीटों पर 13 व 20 नवंबर को मतदान होगा। कुल 1211 प्रत्‍याशी मैदान में हैं। इनमें पान बेचने वाला, सिक्‍योरिटी गार्ड, पुजारी, दिहाड़ी मजदूर भी शामिल हैं।

भारतीय लोकतंत्र की खूबसूरती है कि इसने चुनाव में सबको समान हक दिया है। इसकी एक बानगी झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में देखने को मिल रही है, जहां पान बेचने वाले लेकर दिहाड़ी मजदूर तक विधायक बनने के लिए चुनाव लड़ रहा है। इनमें अलावा सिक्‍योरिटी गार्ड और पुजारी भी उम्‍मीदवार हैं।

Jharkhand Chunav 2024 candidate

झारखंड में विधानसभा की 81 सीटें हैं, जिन पर दो चरण में 13 नवंबर व और 20 नवंबर को मतदान होगा। नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। नाम वापसी के बाद 1211 प्रत्‍याशी मैदान में डटे हुए हैं। आइए जानते हैं कि प्रमुख राजनीतिक दलों के अलावा अजब उम्‍मीदवारों की गजब कहानी।

Torpa Assembly Election 2024

तोरपा विधानसभा चुनाव 2024: मजदूर सावित्री बसपा उम्‍मीदवार

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में खूंटी जिले की तोरपा विधानसभा सीट से सावित्री देवी चुनाव लड़ रही है। बसपा उम्‍मीदवार 35 वर्षीय सावित्री देवी खेतिहर मजदूर हैं। इन्‍हें उम्‍मीदवार हैं कि भारी मतों से विजयी होंगी। खूंटी लोकसभा चुनाव भी लड़ा था, जिसमें 12 हजार 300 वोट हासिल किए थे।

Kanke Assembly Election 2024

कांके विधानसभा चुनाव 2024: मुकुल नायक भी मैदान में

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में कांके सीट से 47 साल के मुकुल नायक लोकहित अधिकारी पार्टी के उम्‍मीदवार हैं। मुकुल नायक ने गांव में चंदा लेकर नामांकन पत्र दाखिल किया है। रंगाई-पुताई का काम करने वाले मुकुल की पत्‍नी मजदूरी करती हैं।

Barhi Assembly Election 2024

बरही विधानसभा चुनाव 2024: धर्मांतरण को रुकवाने वाले पुजारी

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में चर्चित पुजारी पुरुषोत्‍तम कुमार पांडे भी जीत दर्ज कर विधायक बनना चाहते हैं। हजारीबाज से रांची तक पैदल मार्च निकालने वाले पुरुषोत्‍तम पांडे का कहना है कि उन्‍होंने धर्मांतरण को रुकवाया है। 20 हजार से ज्‍यादा वोट मिलने की उम्‍मीद है। बरही से मैकेनिक बदरी यादव भी उम्‍मीदवार हैं।

Jamshedpur East Assembly Election 2024

जमशेदपुर पूर्व विधानसभा चुनाव 2024: प्रत्‍याशी रविंद्र सिंह बेचते हैं पान

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में 52 साल के रविंद्र सिंह जमशेदपुर पूर्वी सीट से प्रत्‍याशी हैं। इनका कहना है कि अगर पांच वोट भी मिल गए तो खुद को सफल मान लूंगा। पैसों की दम पर चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। पैदल घूमकर ही चुनाव प्रचार करते हैं।

जुगसलाई विधानसभा चुनाव 2024: सिक्‍योरिटी गार्ड मनोज करुआ
झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में जमशेदपुर जिले की जुगसलाई सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे मनोज करुआ टाटा स्टील में 430 रुपए दिहाड़ी में सिक्योरिटी गार्ड काम करते हैं। कंपनी से 10 दिन की लीव लेकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। मनोज ने पॉलिटिकल साइंस से स्‍नातक की डिग्री हासिल की है। लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+