झारखंडः चतरा के आवासीय विद्यालय में 8वीं की छात्रा हुई गर्भवती, हर कोई रह गया हैरान

चतरा। झारखंड के चतरा जिले में आवासीय विद्यालय की एक छात्रा के गर्भवती होने का मामला सामने आया है। छात्रा ने शिक्षिका से पेट दर्द की शिकायत की थी। जिसके बाद शिक्षिका छात्रा को लेकर 14 फरवरी को रेफरल अस्पताल पहुंची। वहां जांच के दौरान पता चला कि छात्रा गर्भवती है। मामले को स्थानीय विधायक कुशीन कुमार दास ने गंभीरता से लेते हुए कहा कि मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

प्रधानाचार्य ने कहा कि स्कूल को बदनाम करने की है साजिश

प्रधानाचार्य ने कहा कि स्कूल को बदनाम करने की है साजिश

मामले की जानकारी होने के बाद पत्रकारों की टीम रविवार को विद्यालय पहुंची लेकिन वहां स्कूल के प्राचार्य मौजूद नहीं थे। इस मामले में जब मीडियाकर्मियों ने शिक्षिका से छात्रा के गर्भवती होने का सवाल पूछा गया तो उन्होंने बेबुनियाद करार दे दिया। शिक्षिका ने कहा कि छात्रा को सर्दी व बुखार का इलाज कराने के लिए अस्पताल ले गए थे।

डॉक्टर ने कहा कि दो बार हुआ था छात्रा का टेस्ट

डॉक्टर ने कहा कि दो बार हुआ था छात्रा का टेस्ट

वहीं प्रधानाचार्य से जब फोन कर मामले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामला आधारहीन है। स्कूल को बदनाम करने की साजिश है। वहीं रेफरल अस्पताल के डॉ. एम अहमद ने कहा कि आवासीय विद्यालय की शिक्षिका छात्रा को लेकर यहां आई थी। जांच में छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि थी। डॉक्टर ने बताया कि छात्रा का दो बार प्रेग्नेंसी टेस्ट कराया गया था, दोनों टेस्ट में पॉजिटिव निकला।

टीम कर रही है जांच

टीम कर रही है जांच

छात्रा के गर्भवती होने के मामले की जांच करने एसडीओ दीपू कुमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय टीम जांच विद्यालय पहुंची। टीम में एसडीओ दीपू कुमार के अवाला जिला कल्याण पदाधिकारी सलमान खिजरी, लावालौंग बीडीओ शैलेंद्र कुमार व सीडीपीओ प्रतिमाा कुमारी शामिल हैं। टीम विद्यालय में दो घंटे तक मामले की जांच पड़ताल करती रही। एसडीओ ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

शिक्षकों से भी हो रही है पूछताछ

शिक्षकों से भी हो रही है पूछताछ

साथ ही उन्होंने बताया कि विद्यालय की शिक्षकों से पूछताछ की जा रही है। लड़की विद्यालय में मौजूद नहीं थी। इसके चलते उसका बयान नहीं मिल पाया है। लड़की का पक्ष आने के बाद नियम संगत दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+