क्वारंटाइन सेंटर में अचानक युवक के सीने में उठने लगा तेज दर्द फिर छटपटाते हुए तोड़ दिया दम

चतरा। झारखंड के चतरा जिले के मधनिया गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में एक युवक की शुक्रवार को मौत हो गई। युवक की शिनाख्त मधनिया निवासी स्वर्गीय जानकी प्रसाद दांगी का 35 वर्षीय पुत्र योगेंद्र दांगी के रूप में की गई। जानकारी के मुताबिक योगेंद्र दांगी तीन दिन पहले मुंबई से लौटा था। प्रखंड प्रशासन व ग्रामीणों की मदद से मधनिया गांव स्थित राजकीय मध्य विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर में उसे क्वारंटीन किया गया था।

jharkhand chatra man died in quarantine center

शुक्रवार को नास्ते के बाद अचानक उसे सीने में दर्द होने लगा और वह बेहोश होकर गिर गया। क्‍वारंटाइन सेंटर में रह रहे अन्य लोगों ने युवक की मौत की सूचना उसके परिजनों व ग्रामीणों को दी। सूचना प्राप्त होते ही ग्रामीण गांव में स्थित स्वास्थ्य उपकेंद्र के एएनएम तारा देवी को साथ ले आए। एएनएम ने युवक को हजाराीबाग ले जाने की सलाह दी। परिजन आनन-फानन में उसे हजारीबाग लेकर जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई।

युवक की मौत की जानकारी ग्रामीणों ने जिला प्रशासन को दे दी है। जिला प्रशासन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की एक टीम शव का स्‍वाब का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। युवक की मौत की खबर सुनते ही पूरा गांव सकते में है। ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि समय पर उपचार नहीं होने के कारण उसकी मौत हुई है। प्रशासन केवल खानापूर्ति में लगा हुआ है।

वहीं झारखंड की राजधानी रांची के अनगड़ा इलाके के चार गांव में संक्रमित पाई गईं चार गर्भवती महिलाओं को शुक्रवार को रिम्स के कोविड 19 वार्ड में भर्ती किया गया। 108 एम्बुलेंस को भेजकर जिला प्रशासन द्वारा सभी को रिम्स लाया गया। इन चारों महिलाओं में से एक का प्रसव 2 दिन पूर्व सीएचसी में हुआ था, उसे नवजात के साथ रिम्स लाया गया। बता दें कि अनगड़ा प्रखंड भी कोरोना की चपेट में आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+