Jharkhand: शाहपुर-गढ़वा मार्ग पर कार सवार ने 17 लोगों को रौंदा, तीन की हुई दर्दनाक मौत

Palamu Accident News: दर्दनाक खबर झारखंड के पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र से सामने आई है। यहां शाहपुर-गढ़वा मार्ग पर एक अनियंत्रित कार ने 17 लोगों को रौंद डाला। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबिक 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाजे के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे के बाद कार चालक मौका-ए-वारदात से फरार हो गया। तो वहीं, पुलिस आरोपी कार चालक की तलाश में जुट गई है।

Palamu Accident News

बता दें कि इस हादसे में नरसिंहपुर पथरा के वशिष्ठ महतो के पुत्र उदल प्रसाद चौरसिया, उनके पोता रोहित कुमार और कोटा गांव मधु मेहता के रूप में की गई है। तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में घायल 14 अन्य लोगों को इलाज के लिए एमएमसीएच में भर्ती कराया गया है।

इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही चैनपुर उतरी के पूर्व जिला पार्षद विकास कुमार चौरसिया ऊर्फ संटू एवं नरसिंहपुर पथरा पंचायत के मुखिया पति सह सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक व्यास राम चौरसिया आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे और घायल से मिला। विकास कुमार चौरसिया उर्फ संटू ने बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर से बात की।

जानकारी के मुताबिक, चढवना टोला में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में स्थानीय और आसपास के लोग शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित कार चालक ने पैदल चल रहे व्यक्तियों को रौंद दिया। कार चालक ने भागने के दौरान 14 अन्य लोगों को चोटिल कर दिया।

घायलों में कई लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद चालक एक किलोमीटर आगे कार को छोड़ कर मौके से फरार हो गया। घटना में कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। तो वहीं, इस हादसे पर प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुःख व्यक्त किया है।

हेमंत सोरेन ने ट्वीट करते हुए कहा, 'पलामू के चैनपुर क्षेत्र के बरांव के पास तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से 3 लोगों की मृत्यु और अन्य के घायल होने की दुःखद खबर मिली है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह घड़ी सहन करने की शक्ति दें।' इस दौरान उन्होंने पलामू पुलिस को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।

(संवाद सूत्र- अभिषेक कुमार, रांची, झारखंड)

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+