बोकारोः बेटियां अमेरिका में और दरवाजे पर थी पति की लाश तो पत्नी ने लिया मुखाग्नि का फैसला

बोकारो। कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए लॉकडाउन का एलान कर दिया गया है। ऐसे में कोई भी कहीं आ-जा नहीं पा रहा है। इस दौरान कई ऐसी तस्वीरें व घटनाएं सामने आई हैं, जिसने हम सभी को झकझोर कर रख दिया। ताजा मामला झारखंड के बोकारो जिले का है, जहां पत्नी ने अपने पति की चिता को मुखाग्नि दी। दरअसल, मृतक का कोई भी बेटा नहीं है उनकी दोनों बेटियां हैं, जो अभी अमेरिका में नौकरी कर रही हैं।

लॉकडाउन होने के कारण नहीं आ सकीं घर

लॉकडाउन होने के कारण नहीं आ सकीं घर

लॉकडाउन के चलते वो अपने पिता का आखिरी दर्शन भी नहीं कर पाईं। बोकारो स्टील प्लांट से रिटायर्ड अधिकारी ललित कुमार सिंह की दो बेटियां हैं। लेकिन दोनों ही लॉकडाउन के चलते घर नहीं आ पाईं। मजबूरन पत्नी सुषमा रानी ने ही अपने पति को मुखाग्रिन दी। लॉकडाउन व अंतरराष्ट्रीय उड़ान बंद होने के चलते बेटियों का अमेरिका से आना संभव नहीं हो सका। ललित कुमार सिंह की सोमवार को मौत हो गई।

बोकारो स्टील में थे अधिकारी

बोकारो स्टील में थे अधिकारी

इसके बाद पत्नि सुषमा रानी के सामने धर्म संकट था। इसके बाद सुषमा ने समाज के लोगों के साथ विचार-विमर्श कर खुद ही मुखाग्नि देने का निर्णय लिया। ललित कुमार सिंह बोकारो स्टील में अधिकारी थे। रिटायर्ड होने के बाद बोकारो स्टील से सेक्टर-5 में ही मकान ले लिया था। उनकी दोनों बेटियां विदेश में रहती हैं। एक बेटी अनुपमा अमेरिका के न्यू जर्सी तो दूसरी बेटी शालिनी कनाडा में रकहर नौकरी करती है।

पूरे विधि-विधान से किया गया अंतिम संस्कार

पूरे विधि-विधान से किया गया अंतिम संस्कार

ललित कुमार का अंतिम संस्कार मंगलवार को गरगा नदी स्थित श्मशान में किया गया। ललित को पत्नी सुषमा रानी ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार हर विधि उन्होंने ही किया। अंतिम संस्कार के समय शारीरिक दूरी का पालन किया गया। इसके चलते अंतिम संस्कार में गिने-चुने लोग ही पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+