झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो बोले, राज्य खाद्य आयोग देशभर में होगा अव्वल
Jharkhand News: झारखंड के विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो शनिवार को झारखंड राज्य खाद्य आयोग के वार्षिक समारोह सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए।

विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो ने कहा कि अनाज मिलना मौलिक अधिकार है। देश और प्रदेश की सरकार इसके लिए लगातार प्रयासरत है। आने वाले वक़्त में झारखंड राज्य खाद्य आयोग देशभर में अव्वल होगा। झारखंड में पिछले दो साल से सुखाड़ हो रहा है। इससे वैसे लोग अधिक प्रभावित हो रहे हैं, जो खेती के अनाज से बच्चों की पढ़ाई, शादी, दवा से लेकर 12 माह खाने का इंतजाम करते हैं। ऐसे लोगों को अधिक अनाज नहीं देना सही नहीं है।
विधानसभा अध्यक्ष रबिंद्रनाथ ने आगे कहा कि अगर ग्रामीण स्तर तक सभी लोग तत्पर रहें तो एक भी व्यक्ति भूख से नहीं मरेगा। इसके लिए लोगों के बीच जागरुकता पैदा करने की जरूरत है। इस समारोह में सुप्रीम कोर्ट के आयुक्त के पूर्व राज्य सलाहकार बलराम और खाद्य आयोग के सदस्य सचिव संजय कुमार मौजूद थे।
यह भी पढ़ें झारखंड के लातेहार में प्रवासी पक्षियों ने डाला डेरा, वन विभाग ने शुरू की पक्षी गणना












Click it and Unblock the Notifications