Jharkhand Election Result 2024: झारखंड में INDIA ब्लॉक की प्रचंड जीत, 56 सीटों पर मारी बाजी, BJP 21 पर सिमटी
Jharkhand Assembly Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का परिणाम चुनाव आयोग ने शनिवार 23 नवंबर को जारी कर दिया है। शुरुआती दौर में पिछड़ने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जेएमएम के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक ने शानदार जीत दर्ज की है। झारखंड की 81 सीटों में से जेएमएम के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक ने 56 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है।
इंडिया ब्लॉक के जीते 56 सीटों में से जेएमएम 34, कांग्रेस 14, आरजेडी 6, CPI(ML)(L) ने 2 सीटों पर जीत दर्ज की है। भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए, जिसने आज मतगणना शुरू होने पर भारी बढ़त हासिल की थी सिर्फ 24 सीटों पर सिमट गई है। जिसमें से भाजपा ने 21 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं जनता दल (यूनाइटेड) ने एक, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक सीट पर चुनाव जीता है। वहीं झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने एक सीट पर जीत हासिल की है।

वहीं जयराम महतो की पार्टी JLKM ने एक सीट पर जीत दर्ज की है। झारखंड में एक भी निर्दलीय उम्मीदवार नहीं जीते हैं। भाजपा ने 68 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जबकि उसके सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) ने 10, जनता दल (यूनाइटेड) ने दो और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने एक सीट पर चुनाव लड़ा था। हेमंत सोरेन की जेएमएम ने 41 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा और बाकी सीटें अपने सहयोगियों - कांग्रेस (30 सीटें), राष्ट्रीय जनता दल (राजद) (6), और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) (4) को दी थीं।












Click it and Unblock the Notifications