कौन हैं झारखंड के सबसे अमीर उम्मीदवार निरंजन राय? संपत्ति 137 करोड़, कहां से करते हैं ताबड़तोड़ कमाई?
Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होना है। नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। चुनाव के बीच झारखंड के सबसे अमीर उम्मीदवार निरंजन राय को लेकर चर्चा तेज हो गई है। निरंजन राय ने गिरिडीह जिले के धनवार विधानसभा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर पर्चा भरा है।
निरंजन राय पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी को चुनौती देंगे। निरंजन राय भाजपा से बगावत कर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप नामांकन किया है। एक वक्त था जब निरंजन राय बाबूलाल मरांडी के करीबी थे। इस बार वो धनवार सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे लेकिन भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। इसकी वजह से नाराज होकर निरंजन राय ने धनवार से निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया।

ये भी पढ़ें- हेमंत सोरेन के प्रस्तावक मुर्मू को लेकर क्यों है सियासी हलचल? क्या प्रस्तावक के कारण नामांकन रद्द हो सकता है?
Niranjan Rai Net Worth: निरंजन राय की संपत्ति?
- चुनावी हलफनामे के मुताबिक 45 वर्षीय निरंजन राय की संपत्ति 137.36 करोड़ रुपये हैं। निरंजन राय की सालाना आमदनी 13.05 करोड़ रुपये है।
- निरंजन राय की पत्नी का आय 38.29 लाख रुपये है। निरंजन राय के बच्चों की आमदनगी 3.16 करोड़ रुपये हैं।
- निरंजन राय की 130.80 करोड़ रुपये की चल और अचल संपत्ति हैं। इसमें निरंजन राय की अचल संपत्ति 5.51 करोड़ रुपये है।
- निरंजन राय की पत्नी के नाम पर 6.11 करोड़ रुपये की संपत्ति है। निरंजन राय ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में दाखिल किए गए आयकर रिटर्न में इसका जिक्र किया है।
- निरंजन राय के खिलाफ कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। निरंजन राय के पास कोई देनदारियां नहीं है।
ये भी पढ़ें- हेमंत सोरेन की उम्र पर विवाद: बचाव में उतरीं पत्नी कल्पना सोरेन, बोलीं- 'क्या उम्र इतनी बड़ी वजह बन गई है?'
Jharkhand Election 2024 Date: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल
राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तारीख
फेज-1: 18.10.2024 (शुक्रवार)
फेज-2: 22.10.2024 (मंगलवार)
नामांकन करने की अंतिम तारीख
फेज-1: 25.10.2024 ((शुक्रवार)
फेज-2: 29.10.2024 (मंगलवार)
नामांकन की जांच की तारीख
फेज-1: 28.10.2024 (सोमवार)
फेज-2: 30.10.2024 (बुधवार)
उम्मीदवारी वापस लेने की आखिरी तारीख
फेज-1: 30.10.2024 (बुधवार)
फेज-2: 01.11.2024 (शुक्रवार)
मतदान (वोटिंग) तारीख
फेज-1: 13.11. 2024 (बुधवार) -(43 सीटों पर वोटिंग)
फेज-2: 20.11.2024 (बुधवार) - (38 सीटों पर वोटिंग)
परिणाम, नतीजे कब आएंगे?
23.11.2024 (शनिवार)
मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल कब तक है?
5 जनवरी 2025












Click it and Unblock the Notifications